1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभावना… अगले 7 दिनों के लिए IMD का अलर्ट

IMD alert Rain: जनवरी के बाद फरवरी के पहले हफ्ते में भी मौसम सक्रिय रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम बदलाव का अनुमान जताया है।

2 min read
Google source verification
IMD alert Rain and snowfall likely in these states including Delhi NCR

IMD alert Rain: जनवरी के आखिरी सप्ताह के बाद अब फरवरी के पहले सप्ताह में भी मानसून सक्रिय होने वाला है। शनिवार की रात दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 1 से लेकर 7 फरवरी के बीच में पहाड़ों पर एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिसकी वजह से अगले 7 दिनों में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा सकता है। वहीं, अगले एक हफ्ते तक पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को आंशिक रूप से बादल देखने को मिलेगा। वहीं, 2 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन इस दिन पहला विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से पूरा दिन ठिठुरन पैदा करने वाली हवाएं चलती रहेंगी। IMD का कहना है कि दो तारीख को सुबह के वक्त हल्का कोहरा होगा और दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

5 फरवरी को दूसरा विक्षोभ दस्तक देगा

IMD के अनुसार, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे दिल्ली और एनसीआर का मौसम भी बदल जाएगा। वहीं, दिल्ली एनसीआर में 3 से लेकर 5 फरवरी तक 5 से 10 किमी की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

3 से 7 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 7 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। 3 से 5 फरवरी तक हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं 6 और 7 फरवरी को मौसम में ठंडक बढ़ सकती है, क्योंकि इन दिनों 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में होगी हिमपात (IMD alert Rain)

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार बर्फबारी होती रह सकती है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Story Loader