मेयर ने आगे कहा "दिल्ली में किसी भी कांवड़ यात्री को असुविधा न हो। इसके लिए दिल्ली नगर निगम पूरी तरह तैयार है। जहां भी कांवड़ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था होगी। वहां सफाई, जल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी इंतजामों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार है। जो धर्म को प्रधान मानती है। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली में इस बार पहले से ज्यादा अच्छे और व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं।"