नई दिल्ली

मुर्मू ने गंगा राम अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन

एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधाएं

less than 1 minute read

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में एसजीआरएच कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया और कैंसर मरीजों से मुलाकात की। यह अत्याधुनिक सुविधा विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए समर्पित है, जहां उन्हें समग्र देखभाल प्रदान की जाएगी।

मुर्मू ने सेंटर का दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। यह नया कैंसर सेंटर एक समग्र केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो कैंसर के निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल का कार्य करेगा। इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थैरेपेटिक तकनीकों से सुसज्जित यह सुविधा मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हर कैंसर रोगी को व्यक्तिगत, सटीक और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल करेगी।

इस अवसर पर सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. डी.एस. राणा ने कहा कि सोसाइटी सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण और नैतिक स्वास्थ्य सेवा किफायती दरों पर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सेंटर में सभी प्रकार के कैंसर मामलों के लिए सबसे उन्नत डायग्नोस्टिक, थैरेपेटिक और आफ्टर-केयर सेवाएं उपलब्ध हैं।

Published on:
27 Jun 2025 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर