ग्रीन साड़ी में Nora Fatehi ने Jhalak Dikhhla Jaa के सेट पर डांस से लगाई आग! Madhuri Dixit की सीटी से गुंज उठा स्टेज
हाल में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो टीवी के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का है। वीडियो में नोरा ग्रीन कलर की साड़ी में स्टेज पर एक कंटेस्टेंट के साथ अपने धमाकेदार अंदाज में लावणी डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनकी ये वीडियो देखने के बाद शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जोर-जोर से सीटी बजाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो पर फैंस काफी सारे कमेंट्स कर नोरा की और उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।