
आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो मेरठ पुलिस)
Crime against women यूपी के मेरठ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को धमकाया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए तहरीर दी।
टीपीनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और फिर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली तो आरोपी को भोला रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विवेक उर्फ कन्नू बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को उम्मीद थी कि पीड़िता इससे डर जाएगी और किसी को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पीड़िता ने साहस करते हुए परिजनों को आप बीती बता दी।
पुलिस ने महिला इस घटना के बाद अपील की है कि अगर किसी भी महिला या बच्ची के साथ ऐसी घटना होती है तो डरना नहीं है। अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध के बारे में परिजनों को सूचना दें। अगर समय रहते बच्चियां इतना साहस जुटा लें तो कोई भी विकृत मानसिकता का युवक या व्यक्ति उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे पाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद अब पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किसी अन्य के साथ तो इस तरह की घटना को पूर्व में अंजाम नहीं दिया है।
Updated on:
06 Apr 2026 11:02 pm
Published on:
06 Apr 2026 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
