30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, चिलचिलाती गर्मी से मिली बड़ी राहत

Delhi Weather: तेज आंधी और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम काफी ठंडा हो गया है। आंधी और बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Delhi temperature June

PHOTO ANI

Delhi heatwave relief: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। ठंड़ी-ठड़ी हवा के चलने से लू का असर कम हुआ है और तपती गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार शाम चार बजे के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कईं इलाकों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से पूरी दिल्ली भीग गई। जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी और लू से भी राहत मिली है। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बौछार का येलो अलर्ट जारी किया था। IMD के अनुसार, कल भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। 1 जून से फिर मौसम साफ रहेगा। इस हफ्ते के आखिर में 5 जून तक फिर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इसके साथ ही गरज चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। शाम और रात के समय ठंडी हवा के झोंके की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

कल यानी 31 मई को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आंधी और बारिश जैसा मौसम बने रहने के संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। IMD ने इसको लेकर कल भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो शाम या रात के समय मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

मौसम बदलने का कारण

इतनी चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम कैसे बदल गया, यह सवाल सबके मन में आता है। मौसम विभाग की मानें तो इस बदलाव का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। हालांकि यह राहत कल के बाद फिर बदल जाएगी। धीरे-धीरे मौसम फिर गर्म होने लग जाएगा। मौसम विभाग ने 4 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 40 से 42 डिग्री और 3 और 5 मई को इसके 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

देश के बाकी हिस्सों का हाल

मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश से लू से राहत की सांस मिली है। 31 मई से देश के बाकी हिस्सों से भी लू के प्रकोप में कमी आने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते भारी बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को उत्तराखंड में जबकि 4 और 5 जून को जम्मू-कश्मीर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछार की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग