7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोटी काटने के आंतक से उत्तर भारत में भय का माहौल, गायब होने का मैसेज वायरल

उत्तर भारत में चोटी काटने की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Aug 03, 2017

pony tail

pony tail

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के चार राज्यों में चोटी काटने की घटनाएं जारी है। बुधवार को आगरा में जहां चोटी काटने की घटना को लेकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई तो वहीं अभी भी सैकड़ों गांवों में लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। वहीं चोटी काटने की घटना को लेकर अब तरह-तरह की अफवाहें फैलना शुरू हो गई हैं।

वाट्स एप पर वायरल हो रहा मैसेज
वहीं चोटी काटने को लेकर वाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में लिखा है कि पुलिस ने चोटी काटने वाली एक औरत को जोड़िया गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनकी 50 लोगों की टीम है। अगर वो 1008 चोटी काट लेती हैं तो उनको गायब होने की शक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही कई फोटो भी वाट्स एप पर वायरल हो रही है।

IMAGE CREDIT: File Photo

क्या कहती है पुलिस?
वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि महिलाएं खुद ऐसा कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक खुद चोटी काटने और दूसरे के काटने में फर्क होता है। जिन महिलाओं की चोटी कटी है उससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद अपनी चोटी काटी है।

क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक?
वहीं मामले में मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोग ध्यान अकर्षित करने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है जिसका नाम मास हिस्टीरिया है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक गायब होने की शक्ति मिलने की अफवाह जैसे मैसेज इन घटनाओं को और बढ़ावा दे रहे हैं।

4 राज्यों में 80 चोटी काटने की घटनाएं
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत देश के 4 राज्यों में 80 चोटी काटने की घटनाएं हुई हैं। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीण रातभर जग कर अपने-अपने इलाकों की पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक जहां-जहां ऐसी वारदातें हुई हैं वहां वहां गश्त बढ़ा दी गई है।

चोटी काटने की अफवाह पर महिला की पीट पीट कर हत्या
वहीं बुधवार को आगरा के डौकी के गांव मगठई में विधवा महिला की ग्रामीणों ने चुड़ैल समझकर पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला चिल्लाकर अपना नाम और पहचान बताती रही लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने विधवा महिला की नहीं सुनी। काफी देर के बाद कुछ लोगों ने महिला को पहचान लिया। तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी। इसके बाद गांव के लोग महिला को उसके घर छोड़ गए। यहां गुस्साए परिजनों से काफी बहस हुई, लेकिन मान देवी की हालत ठीक नहीं थी। आनन फानन में परिवार के लोग उसे आगरा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्रारम्भिक इलाज के बाद महिला को घर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें

image