
हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा में 28वीं रैंक लाने वाली पायल यादव को पालम 360 की ओर से सम्मानित किया गया। पंडवाला कला गांव निवासी पायल यादव की इस सफलता पर बधाई देते हुए पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहां की बेटी पायल यादव ने इस कठिन परीक्षा में उच्च रैंक के साथ सफलता प्राप्त करके न केवल अपने परिवार गांव देहात बल्कि समाज और देश का नाम भी रोशन किया है।
सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि पालम 360 की ओर से प्रयास रहा कि गांव देहात के हमारे बच्चे हर क्षेत्र में समाज और देश का नाम रोशन करें। इसके लिए हम खेलकूद से लेकर शिक्षा और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों को लगातार सम्मानित और प्रोत्साहित करते रहते हैं।
पालम गांव के बुजुर्गों ने कहा कि हम अपने युवा पीढ़ी से अपील करते हैं कि सामाजिक परंपराओं से जुड़े रहकर देश की बुनियाद को मजबूत करने का काम करें।
कार्यक्रम में सुरहेड़ा 18 के प्रधान राव त्रिभुहण सिंह, दिल्ली प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष चरण सिंह, मोहर सिंह प्रधान, गंगादत, अनिल दौलतपुर, बिसम्बर प्रधान, हरिराम वत्स, विक्रम प्रधान, चेतराम प्रधान, रामानन्द, नवीन यादव व क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग भी मोज़ूद रहे। सभी ने पायल यादव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
Updated on:
23 Feb 2023 10:53 pm
Published on:
23 Feb 2023 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
