11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deepawali 2021: पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Deepawali 2021: दीपावली के पावन अवसर पर आज पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

less than 1 minute read
Google source verification
modi-shah-rahul-122517-1543150100.jpg

PM Modi, Amit Shah, Rahul Gandhi & other political leaders wished everyone a Happy Diwali

नई दिल्ली। देशभर में आज दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली के इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार और करीबियों के साथ त्यौहार की खुशियां मना रहे हैं। इसी पावन अवसर पर आज पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने की सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य की कामना

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य की कामना की।

अमित शाह ने की सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करने की कामना

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करने की कामना की।

राहुल गांधी ने की सबके दिलों को जोड़ने वाली दीपावली की कामना

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देने के दीपावली के संदेश को बताते हुए सबके दिलों को जोड़ने वाली दीपावली की कामना की।

इसके साथ ही अन्य कई नेताओं ने भी दीपावली के इस पावन अवसर पर ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी।