13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब: भारतीय सीमा में गलती से चले आए पाकिस्तानी नागरिकों को BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा

दो लोग पाकिस्तान की तरफ़ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसते दिखे

less than 1 minute read
Google source verification

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान सीमा के पास गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों को दो लोग पाकिस्तान की तरफ़ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसते दिखे। दोनों पंजाब के गुरदासपुर ज़िले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक भारत की सीमा में प्रवेश कर गए। इन दोनों की गतिविधियों पर पहले से नज़र रख रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इन्हें फ़ौरन पकड़ लिया। इन्हें पूछताछ के लिए कमांड रूम ले जाया गया।

गुरदासपुर ज़िले के घनायका बेंट में घंटों पूछताछ के बाद दोनों पाकिस्तानी युवकों ने बताया कि उन्हें भारत पाकिस्तान सीमा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। उनका इरादा घुसपैठ का नहीं था और वो गलती से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में आ गए।

काफ़ी पूछताछ और सघन तलाशी के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अफ़सरों ने पाया कि दोनों की बातों में सच्चाई है। इसके बाद BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग बुलायी। फ्लैग मीटिंग के दौरान दोनों ही पाकिस्तानी युवकों को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया। पाकिस्तानी युवकों को सौंपने के दौरान भारतीय अफ़सरों ने पाकिस्तान के रेंजर्स को चेतावनी भी दी। भारतीय सुरक्षा बल के अफ़सरों ने पाकिस्तानी रेंजरों को अपनी सीमा की तरफ़ से ज़्यादा मुस्तैद रहने की हिदायत दी।