- बैंक की गृह पत्रिका को राजभाषा कीर्ति में द्वितीय पुरस्कार
नई दिल्ली। हिन्दी दिवस पर पंजाब नैशनल बैंक को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2022-23 का राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार तथा बैंक की गृह पत्रिका पीएनबी प्रतिभा को वर्ष 2022-23 का राजभाषा कीर्ति द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। हिंदी दिवस समारोह एवं तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यह पुरस्कार पीएनबी को दिया गया है।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा व राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पंजाब नैशनल बैंक को यह पुरस्कार प्रदान किया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा व राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के कर कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर पहला राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। 14 सितंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।