
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )
Road Accident दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और इजीनयरिंग पर सवाल खड़े कर दिए है। दक्षिणी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो पलट गई। इस भीषण हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि इसकी कार में सवार छह अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। दूसरी ओर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक पर्यटक बस की टक्कर में दक्षिण कोरिया के करीब एक दर्जन पर्यटक घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा बारापुल्ला फ्लाईओवर पर हुआ। देर रात करीब 2:30 बजे सनलाइट कॉलोनी थाने में पीसीआर कॉल पर जानकारी मिली कि एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि इस कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। किसी तरह पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर से खींचकर घायलों को बाहर निकाला। इनमें कार चला रहे हर्षित की मौत हो गई जबकि अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए। कार में हर्षित के अलावा निखिल, 19 वर्षीय गगन, 25 वर्षीय भीष्म, 16 वर्षीय युवराज और 23 वर्षीय मान के अलावा हिमांशु सवार था। यह सभी मेरठ से दिल्ली आए थे और यहां एक एक प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह से सभी वापस घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, हर्ष सरकारी नौकरी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इन सभी की उम्र 16 से 25 वर्ष है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में हर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि सभी अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि कार बारापुल्ला फ्लाईओवर के अंत में रिंग रोड की ओर जाते समय डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। पुलिस इस मामले में तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खोने और सड़क की स्थिति की जांच कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक रिहर्सल भी किया जा रहा है।
इस दुर्घटना के कुछ ही घंटों बाद नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दूसरी दुर्घटना हुई। यहां दक्षिण कोरिया के करीब एक दर्जन पर्यटक घायल हो गए। दोपहर करीब एक बजे इनकी बस सड़क पर खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। यह अलग बात है कि इस हादसे में इन पर्यटकों को मामूली चोटें आई लेकिन सभी को अस्पताल ले जाया गया। यह बस लगभग 15 दक्षिण कोरियाई नागरिकों को लेकर जा रही थी। इस बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के पीछे कारणो की भी जांच की जा रही है।
Updated on:
13 Jan 2026 01:38 pm
Published on:
13 Jan 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
