3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की टकसाल में बनेगा 175 रुपए का विशेष सिक्का

मौके पर मुद्रा: आइआइटी रुड़की की स्थापना के 175 साल पूरे होने पर...

2 min read
Google source verification
मुंबई की टकसाल में बनेगा 175 रुपए का विशेष सिक्का

मुंबई की टकसाल में बनेगा 175 रुपए का विशेष सिक्का

नई दिल्ली. सरकार आइआइटी रुड़की की स्थापना के 175 साल पूरे होने के अवसर पर 175 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेगी।

सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लुणावत के मुताबिक देश में पहली बार जारी होने वाले 175 रुपए के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल, जस्ते का मिश्रण होगा। इसकी गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। सिक्के के मुख्य भाग पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की उत्तराखंड के मुख्य प्रशासनिक भवन (जेम्स थॉमस इमारत) का फोटो होगा। फोटो के नीचे मध्य भाग में 175 वर्ष लिखा होगा। इमारत की ऊपरी परिधि में हिंदी, जबकि निचली परिधि में अंग्रेजी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान लिखा होगा। इमारत के नीचे दाईं तरफ 1847 और बाईं तरफ 2022 लिखा होगा। सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते के साथ 175 लिखा होगा।


पहले भी जारी हुए स्मारक सिक्के
सुधीर के मुताबिक सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई टकसाल में होगा। इससे पहले भी विभिन्न मौकों पर सरकार 60, 75, 125, 150, 250, 350, 400, 500, 550 और हजार रुपए के स्मारक सिक्के जारी कर चुकी है।

इससे पहले भी लॉन्च हुआ था 100 रुपए का सिक्का
साल 2017 में तमिलनाडु के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के अवसर पर भी केंद्र सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया था। साल 2016 में महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती पर भी 100 रुपए का सिक्का जारी किया गया था। नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए स्मारक सिक्कों के एक ओर भारत का प्रतीक चिह्न बना है। इस पर अशोक स्तंभ और इसके नीचे देवनागिरी लिपी में सत्यमेव जयते अंकित है। सिक्के पर देवनागिरी लिपी में भारत और रोमन अक्षरों में इंडिया लिखा है। प्रतीक चिह्न के नीचे सिक्के का मूल्य 100 अंकित है। वहीं सिक्के के दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर और देवनागिरी और रोमन लिपि में उनका नाम लिखा गया है। उनके जन्म और निधन का साल 1924-2018 भी इस पर अंकित है।


ये है अब तक का सबसे महंगा सिक्का
सरकार का अब तक का सबसे महंगा सिक्का 1000 रुपए का था। इस सिक्के को तमिलनाडु के मशहूर और अति प्राचीन बृहदीश्वरा मंदिर के निर्माण के 1000 साल पूरे होने जारी किया गया था।


150 रुपए का सिक्का भी हुआ था जारी
साल 2010 से लेकर 2013 तक सरकार अलग-अलग अवसरों पर 150 रुपए के सिक्के जारी कर चुकी है। 2011 में रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती और कैग की स्थापना पर, 2012 में मोतीलाल नेहरू और मदन मोहन मालवीय की 150वीं जयंती पर और 2013 में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर 150 रुपए का सिक्का जारी किया गया था।


125 रुपए का सिक्का भी हो चुका है लॉन्च
साल 2014 में जवाहरलाल नेहरू की याद में, और 2015 में सर्वपल्ली राधाकृष्णन और भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर सरकार ने 125 रुपए के सिक्के जारी किए थे।


75 रुपए का सिक्का
आरबीआइ की स्थापना के प्लेटिनम जुबिली (75) पर भी 2010 में 75 रुपए के सिक्के जारी किए गए थे।


नई दिल्ली। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है और आज का दिन हर साल 'सुशासन दिवसÓ के रूप में मनाया जाता है। उनकी याद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 रुपए का एक सिक्का लॉन्च किया था। सिर्फ 100 ही नहीं, बल्कि भारत सरकार 75 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का सिक्का जारी कर चुकी है। ये सिक्कें आम प्रचलन में नहीं होते हैं। सिक्कों को एकत्र करने वाले या आम लोगों को ये सिक्के रिजर्व बैंक से निर्धारित की गई कीमत पर मिलते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग