15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिपस्टिक समेत मेकअप का सामान खाती थी इंफ्लुएंसर, फूड पॉइजनिंग से थम गई जिंदगी

सावधान : प्रोडक्ट्स चबाते हुए यूट्यूब के लिए बनाए अजीबो-गरीब वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification

ताइपे. मेकअप की सामग्री खाना खतरनाक है। ताइवान की 24 साल की ब्यूटी प्रोडक्ट्स इंफ्लुएंसर गुआवा के लिए ऐसी सामग्री खाना जानलेवा साबित हुआ। फूड पॉइजनिंग से हालत बिगडऩे के बाद उसकी मौत हो गई। मेकअप की सामग्री में आयरन ऑक्साइड, बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड, और कैल्शियम सिलिकेट जैसे रसायन होते हैं। इन्हें निगलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।इस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के वीडियो अजीबो-गरीब होते थे। वह मेकअप प्रोडक्ट्स चबाते हुए वीडियो बनाती थी। किसी वीडियो में वह लिपस्टिक या ब्लश तो किसी में कॉटन पैड चबाती नजर आती थी। एक वीडियो में गुआवा ने जैली जैसा ब्लश खाया और कहा, क्रिस्पी है, लेकिन बहुत बेकार स्वाद है। उसके कुछ फैंस इन वीडियो को मनोरंजक मानते थे तो कुछ को उसके करतब खतरनाक लगते थे। एक यूजर ने उसकी पोस्ट पर लिखा था, केमिकल्स खाना कोई मजाक नहीं है। वीडियो से कोई बच्चा प्रभावित हुआ तो क्या तुम जिम्मेदारी लोगी?

दुनिया से लॉगआउट...

गुआवा ने 24 मई को आखिरी पोस्ट साझा की थी। इसमें उसने लिखा था, दुनिया से लॉगआउट। एक नई यात्रा की ओर रवाना। सभी बिजनेस प्रोग्राम सस्पेंड। इसके कुछ ही घंटों बाद उसके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उसके निधन की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा था, हमारी प्यारी गुआवा ब्यूटी ने 24 मई को अपने ब्रश नीचे रख दिए और एक नई दुनिया की ओर उड़ गई। शायद वह स्वर्ग में मेकअप कर रही हो।