नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि मशहूर कानूनविद, अर्थशास्त्री नानी पालकीवाला न केवल एक व्यक्ति बल्कि वे एक संस्थान थे, जिन्होंने देश की भावी पीढ़ी को आधुनिक कानून एवं अर्थशास्त्र के आयामों से परिचित करवाया। मुखर्जी ने यह बात शुक्रवार को डॉ. धर्मेन्द्र भंडारी द्वारा लिखित पालकीवाला के जीवन वृत्तांत की प्रति प्राप्त करते हुए कही।