नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति ने की डेनमार्क के प्रिंस से मुलाकात

- भारत-डेनमार्क के दोस्ताना सम्बन्धों और लोकतांत्रिक परम्पराओं पर चर्चा

less than 1 minute read
Feb 28, 2023
उपराष्ट्रपति ने की डेनमार्क के प्रिंस से मुलाकात

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को भारत यात्रा पर आए डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक व उनकी पत्नी प्रिंसेस मेरी से उप राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस मौके उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही।

दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान भारत और डेनमार्क के दोस्ताना सम्बन्धों और लोकतांत्रिक परम्पराओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रिंस फ्रेडरिक व धनखड़ ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बन्धों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के दौरान विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रही। इससे पहले प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने स्थिरता और डिजिटल वितरण पर चर्चा की। चार दिन की यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे डेनमार्क के शाही जोड़े ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी ने आज दोपहर राजघाट पर महात्मा गांधी को सम्मान दिया।"

Published on:
28 Feb 2023 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर