20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Changed: दिल्ली में पलटा मौसम, सात डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Weather Changed: दिल्ली में ठंडी हवाओं के बीच सात डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। भीषण गर्मी के बीच अचानक गिरे तापमान के बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather changed: दिल्ली में पलटा मौसम, सात डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Weather changed: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज गर्मी के बीच अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है। यह बदलाव उस समय हुआ है जब दो दिन पहले ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव के बाद तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी एक बार फिर बढ़ेगी और तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे में इन दो दिनों में तापमान में आई सात डिग्री सेल्सियस की कमी के कारणों को समझते हैं।

दिल्ली में 7 डिग्री क्यों लुढ़का तापमान?

मौसम में आए इस बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने इंडिया टुडे को बताया कि तापमान में अचानक बदलाव कई मौसमीय कारणों के कारण हो सकता है, लेकिन जब तापमान में गिरावट के बाद फिर से वृद्धि होती है तो यह असामान्य होता है। ऐसा तब होता है जब पश्चिम और पूर्व के क्षेत्रों के बीच हवा के दबाव में अंतर होता है। इस बार अमृतसर (पश्चिम) और गोरखपुर (पूर्व) के बीच हवा के दबाव में 10 ग्रेडिएंट पॉइंट का अंतर है। जिससे दिल्ली में तेज हवाएं चलने लगीं और तापमान में गिरावट आई। हालांकि यह गिरावट ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में पलटे मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 30 मार्च यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। इसके बाद 4 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अप्रैल तक यह 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।