20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

No video available

अंतरिक्ष में अब तक क्या किया.? शुभांशु शुक्ला ने दिया ये अपडेट

उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम एक्सिओम 4 मिशन के तहत सात स्वदेशी वैज्ञानिक प्रयोग और पांच वैश्विक अध्ययन कर रहे है। जिनका उद्देश्य मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए नई तकनीक और समझ विकसित करना है।

Google source verification

धरती से करीब 400 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अब तक क्या किया… हर भारतीय में इस सवाल का जवाब जानने की जिज्ञासा है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन से बातचीत में खुद शुभांशु ने इसका खुलासा किया। एक्सिओम मिशन 4 के तहत शुभांशु अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिशन को सक्सेसफुल बनाने में जुटे हुए है। उन्होंने नारायणन को अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट बताई। आपको बता दें, भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.. शुक्ला ने ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने ISRO की मेहनत और तकनीकी विशेषज्ञता की तारीफ की, जिसने उनकी सुरक्षित यात्रा को संभव बनाया. शुक्ला ने ISS पर चल रहे प्रयोगों और गतिविधियों की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी… उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम एक्सिओम 4 मिशन के तहत सात स्वदेशी वैज्ञानिक प्रयोग और पांच वैश्विक अध्ययन कर रहे है। जिनका उद्देश्य मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए नई तकनीक और समझ विकसित करना है। ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन ने शुक्ला के स्वास्थ्य के बारे में पूछा. उन्होंने ISS पर हो रहे वैज्ञानिक प्रयोगों और गतिविधियों के बारे में उत्सुकता दिखाई. नारायणन ने जोर देकर कहा कि शुक्ला को अपने सभी प्रयोगों और गतिविधियों का सटीक दस्तावेजीकरण करना चाहिए. यह भारत के गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और अनुभव प्रदान करेगा.