2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सर्बानंद सोणोवाल ने चखा काले तिल के लड्डू का स्वाद

केंद्रीय आयुष मंत्री और राज्यमंत्री ने आईआईटीएफ-2021 में मंत्रालय के स्टॉल्स का लिया जायजा

less than 1 minute read
Google source verification
जब सर्बानंद सोणोवाल ने चखा काले तिल के लड्डू का स्वाद

जब सर्बानंद सोणोवाल ने चखा काले तिल के लड्डू का स्वाद

नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और आयुष राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने मुरब्बा-ए आमला, हरीरा, यूनानी कहवा, हलवा घीकर, भृंगराज चॉकलेट, भुना चना, काले तिल के लड्डू जैसे आयुष आहारों का स्वाद लिया।

दरअसल, दोनों मंत्रियों ने मंगलवार को प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)- 2021 में शिरकत की। मंत्रियों ने हॉल नंबर 10 में आयुष पवेलियन में आयुष स्टॉल्स का जायजा लिया और आयुष डॉक्टर, योग विशेषज्ञों के साथ मेले में पहुंचे लोगों से बातचीत की। उन्होंने योग प्रशिक्षक और विद्यार्थियों की प्रशंसा की। आयुष रक्षा किट और आयुष औषधियों की खरीदारी कर जनता को आयुष को अपनाने का संदेश भी दिया।

दोनों मंत्रियों ने यूनानी के स्टॉल पर मुरब्बा-ए आमला, हरीरा, यूनानी कहवा और हलवा घीकर जैसे आयुष आहारों का स्वाद लिया। सिद्ध के स्टॉल पर भृंगराज चॉकलेट, भुना चना व काले तिल के लड्डू, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्टॉल पर पोषक कुकीज, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के स्टॉल पर वेज पोहा, तिल लड्डू केरेट राइस व रोस्टेड चना, पनीर ड्राई करी, मेथी राइस व मिक्स स्प्राउट सलाद आदि का स्वाद लिया। उन्होंने लोगों को वितरित किए जा रहे आईसी मैटेरियल को देखा। उनके साथ आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

देश की आजादी के 75वें वर्ष में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आयोजित आईआईटीएफ-2021, आत्मनिर्भर भारत की थीम पर केंद्रित है, जो 14 से 27 नवंबर तक चलेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग