22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘CJP सिर्फ BJP शासित राज्यों में ही क्यों जाती है?’ पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया स्कूलों के निरीक्षण की वजह

CJP school inspection Rajasthan: 'CJP केवल BJP शासित राज्यों में ही क्यों जाती है?' इस सवाल पर पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्थिति साफ की। जयपुर में हमले के बाद उन्होंने बताया कि राजस्थान में जर्जर सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है।
2 min read
Google source verification
Ashutosh Ranka CJP statement

पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया स्कूलों के निरीक्षण की वजह, फोटो - ANI

Ashutosh Ranka CJP statement: राजस्थान में स्कूलों के निरीक्षण के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता और पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका हुए हमले के बाद से मामला तूल पकड़ लिया है। पार्टी के संस्थापक और समर्थक इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एक सवाल खड़ा हो गया कि आखिर कॉकरोच जनता पार्टी के लोग केवल उन्हीं राज्यों में स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए क्यों जा रहे हैं, जहां पर भाजपा की सरकार है।

आपको बता दें कि एबीपी के टीवी डिबेट में बैठे पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका से सवाल किया गया कि सीजेपी भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों जा रहा है, आप लोग रांची प्रदर्शन में क्यों नहीं गए? इसका जवाब देते हुए आशुतोष ने कहा कि मेरा जन्म जयपुर में हुआ है, इसलिए मैं अपने घर से शुरुआत कर रहा हूं। अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के हिंगोली से आते हैं इसलिए उन्होंने वहां से 'स्कूल ठीक करो' अभियान चलाया। वहीं, सौरव दिल्ली से हैं इसलिए वे वहां से शुरुआत करते हैं।

मारपीट करने वाले भाजपा के गुंडे थे- आशुतोष

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने हमले को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह BJP का पुराना तरीका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब CJP शिक्षा व्यवस्था की कमियों और सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सामने लाने की कोशिश करती है, तो उनके खिलाफ लोगों को भेजकर डराने या रोकने का प्रयास किया जाता है। रांका ने कहा कि CJP लगातार टूटे हुए स्कूलों, बंद पड़े स्कूलों और असुरक्षित कक्षाओं का मुद्दा उठा रही है, लेकिन इन समस्याओं पर BJP का कोई नेता जवाब देने को तैयार नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हमले में शामिल लोगों को BJP के गुंडे कह रहे हैं, तो रांका ने कहा कि वह बिना आधार के कोई बात नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और लोगों को खुद उन तस्वीरों के आधार पर संबंधित लोगों के राजनीतिक संबंधों की जांच करनी चाहिए।

'स्कूल ठीक करो' अभियान जारी रहेगा- रांका

जयपुर में जर्जर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची CJP की टीम पर हुए हमले के बाद भी संगठन ने अपने अभियान को रोकने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद CJP के राजस्थान संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से संगठन डरने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर स्कूल निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। रांका के मुताबिक, बच्चों को बेहतर और सुरक्षित स्कूल उपलब्ध कराना जरूरी है और इसके लिए CJP जमीनी स्तर पर जाकर स्कूलों की स्थिति का जायजा लेती रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग

Youth Protest