21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

45 दिन पहले हुए शादी, दुल्हन हुई सोना-चांदी लेकर फरार, पुलिस ने उठाया ये कदम

Jind Crime: जींद के अलेवा में करीब डेढ़ महीने शादी हुई और दुल्हन 19 अगस्त की रात को घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार गई।

2 min read
Google source verification
crime_1.jpg

एक बड़ी घटना सामने आई है, जींद के अलेवा में करीब डेढ़ महीने शादी हुई और दुल्हन 19 अगस्त की रात को घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार गई। अलेवा के एक गांव निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले जुंडला की रोजी के साथ शादी की थी। रोजी का 13 साल का बच्चा भी था और वह दिव्यांग था। लेकिन अब भाग चुकी है और घर में रखे जेवरात भी गायब है।


यहां हुई थी पहली शादी:

जानकारी के मुताबिक रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। यहां उसकी दूसरी शादी थी और वह उसके साथ शादी कर गांव में रह रही थी। लेकिन 19 अगस्त को रात में रोजी ने बिना किसी को बताये, अपने बच्चे के साथ कहीं चली गई। उसकी तलाश शुरू हो गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जब घर का सामान भी चेक किया तो शादी के समय रोजी को जो गहने ससुराल वालों की तरफ से दिए गये थे वो गायब हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वो सभी गहने वह भी गायब मिले।



रोजी उन सभी गहनों को अपने साथ ले गई, जो शादी में उसे पहनाए गए थे। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिवार के लोग सदमें में हैं साथ ही परेशान भी हैं कि आखिर रोजी ऐसा गलत कदम क्यों उठाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही रोजी को खोज लिए जाएगा तभी उसी से इस मामले की और अधिक जानकारी मिल सकती है।

महिला की हुई ऐसे मौत

एक और मामला सामने आया है जहां सफीदों रेलवे स्टेशन पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि महिला बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। रेलवे पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम सुमन (उम्र 34) बताया जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग