
2022 इस राशि वालों के लिए है सबसे खास, इन्हें साढ़े 7 साल बाद शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति
सौरमंडल में सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी मानी जाती है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में ये ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहा है। जहां इसका प्रवेश 24 जनवरी 2020 में हुआ था। इस राशि में शनि 29 अप्रैल 2022 तक रहेगा। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेगा। कुंभ राशि में शनि देव 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। जानिए किस राशि वालों को इस साल शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि के राशि बदलते ही धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। 2014 से इस राशि वालों पर शनि की महादशा चली आ रही है। जिसका अब अंत हो जाएगा। जिससे इस राशि वालों की सारी टेंशन दूर हो जाएंगी। हर काम में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। रूके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुल मिलाकर शनि के कारण जो तरक्की रूकी हुई थी वो फिर से होने लगेगी।
शनि के राशि बदलते ही मीन जातकों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मकर वालों पर इसका आखिरी चरण तो कुंभ वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। साथ ही शनि ढैय्या की बात करें तो 29 अप्रैल 2022 में मिथुन और तुला वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। जबकि कर्क और वृश्चिक वालों पर इसकी दशा शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: 4 ऐसी राशियां जिनसें जुड़ी लड़कियां दूसरों की किस्मत चमकाने वाली होती हैं
ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं जिसमें हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। पहले चरण को उदय चरण कहते हैं। दूसरे चरण को शिखर चरण कहते हैं और तीसरे चरण को अस्त चरण कहते हैं। हर चरण का अपना अलग प्रभाव पड़ता है।
Updated on:
24 Feb 2022 04:10 pm
Published on:
24 Feb 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
