3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

455 गर्भवती की हुई जांच, 60 फीसदी से अधिक निकली हाइ रिस्क

-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृतत्व अभियान के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में लगाए गए शिविर।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Jun 28, 2024

-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृतत्व अभियान के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में लगाए गए शिविर।
दमोह. जिले में हाइ रिस्क प्रसूताओं को चिंहित करने और उनके समुचित इलाज के लिए प्रधानमंत्री मातृतत्व सुरक्षा अभियान जारी है। कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लगाए गए शिविरों में ४५५ प्रसूताओं की जांच की गई है। इनमें काफी संख्या में प्रसूताएं हाइ रिस्क मिली। इन सभी का इलाज किया गया।
सीएमएचओ डा. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाए गए विशेष स्वास्थ जांच क्लीनिक में चिकित्सकों द्वारा 455 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिला चिकित्सालय में लगाए गए शिविर में 96 गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हिण्डोरिया के बांसनी ग्राम और जोरतला से पहुंची सीवियर एनिमिक 2 गर्भवती महिला को ब्लड चढ़ाना पड़ा। 4 महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण दौरान पीआईएच व थायराईड की समस्या से पीडि़त 1-1 गर्भवती महिला का चिन्हांकन कर प्राथमिक उपचार सेवा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में डॉ. सोनाली जैन द्वारा 28 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच की गई, जिसमें 8 हाई रिस्क महिलाओं की फॉलोअप जांच भी शामिल है।
पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. तुलसा ठाकुर ने 41 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तेन्दूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. रवीन्द्र सिंह ने 64 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इनमें 47 हाई रिस्क महिलाएं शामिल रही। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा में डॉ. पूर्वशी राय ने 27 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच-परीक्षण किया गया। सिविल अस्पताल हटा में स्किल लैब प्रशिक्षित डॉ. नेहा गौतम ने 58 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच की।

Story Loader