
honeytrap businessman extortion case (AI-generated image)
honeytrap: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक बिजनेसमैन के साथ हनीट्रेप का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती ने व्यापारी को कुछ दिन पहले बड़ौदी स्थित पानी की टंकी पर मिलने के लिए बुलाया और वहां पर जब व्यापारी पहुंचा तो युवती ने अपने 5 साथियों को बुलाया और एक अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ मारपीट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। धमकाकर युवती व उसके साथियों ने बिजनेसमैन से 1 लाख रुपये की अवैध वसूली कर ली। पुलिस ने इस मामले में युवती सहित उसके साथियों पर केस दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
गल्ला व्यापारी आदित्य (26) निवासी स्टेशन रोड बदरवास ने बताया कि उसके पास 26 जनवरी को एक युवती का कॉल आया और कॉल करने वाली युवती ने खुद का नाम अंजली बताया और दोस्ती करने की बात कही। फिर हम दोनों के बीच हर रोज बातें होने लगी। इसके बाद 31 जनवरी को युवती ने उसे शिवपुरी स्थित बड़ौदी पानी की टंकी पर मिलने के लिए बुलाया तो वह किराए की कार से वहां पर पहुंचा। युवती आकर कार में बैठ गई और फिर शहर में वह अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ घूमी। फिर युवती उसे बड़ागांव रोड पर ले गई। यहां पर सुनसान स्थान देखते ही युवती ने कॉल कर अपने 5 साथियों को बुला लिया। युवकों ने आते ही पहले तो गाड़ी के ड्राइवर व आदित्य के साथ मारपीट की और फिर युवती के साथ उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया।
युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए दो लाख रुपए की मांग की। डर व बेइज्जती के डर से आदित्य ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से पैसे लेकर ऑनलाइन तरीके से युवती व उसके साथियों को कुल 1 लाख 5 हजार रुपए दे दिए। इतने पैसे लेने के बाद भी इन बदमाशों की धमकी बंद नहीं हुई तो वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।
Published on:
03 Feb 2026 07:07 pm

बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
