8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉन बनने के शौक में कट्टे की नोक पर युवक का अपहरण, सरेराह कपड़े उतारकर पीटा, सिगरेट से दागा, वीडियो वायरल

छतरपुर. डाॅन बनने के शौक में तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर एक युवक का अपहरण किया। फिर बीच सड़क पर उसे मारते रहे। युवक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉन बनने का ऐसा नशा छाया था कि आरोपियों ने युवक की एक न सुनी। उसे बेल्ट, लात, कट्टे की बट से […]

2 min read
Google source verification
  • हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, अपहरण, लूट, मारपीट, एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज

छतरपुर. डाॅन बनने के शौक में तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर एक युवक का अपहरण किया। फिर बीच सड़क पर उसे मारते रहे। युवक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉन बनने का ऐसा नशा छाया था कि आरोपियों ने युवक की एक न सुनी। उसे बेल्ट, लात, कट्टे की बट से मारते रहे। युवक लहूलुहान हो गया और न मारने की गुहार लगाता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतारकर उसे नंगा किया और सिगरेट से दागा। युवक की चीखें सुनकर आरोपी हंसते रहे। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए।

चार दिन पुराना है वीडियो: बोले पुलिस के पास जाना और बताना देवा ने मारा है

पुलिस के मुताबिक घटना 4 दिन पुरानी है। जिसमें तीन युवक फूला देवी बाइपास मार्ग पर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। ये वीडियो बुधवार को सामने आया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक एक युवक को पकडकऱ पीट रहे हैं। फिर कट्टा व पिस्तौल दिखाकर उसके कपड़े उतारते हैं। सभी युवक उसे जमकर लात-घूंसे मारते हैं और बेल्ट से पीटते हैं। एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बनाता है। मारने वाले युवकों में एक युवक पिटने वाले युवक से कहता रहा कि पुलिस के पास जाना और बताना देवा ठाकुर ने मारा है। युवक किसी को न बताने की बात कहता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे।

एसपी ने खुद संभाली कमान, सिखाया सबक
वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन खुद कोतवाली पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एकत्रित साक्ष्य, पीडि़त के कथनों के आधार पर थाना कोतवाली में भारतीय दंड विधान की हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, तथा आईटी एक्ट एससी एसटी एक्ट संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों में दबिश दी गई। आरोपी देवा ठाकुर उम्र 24 साल निवासी ग्राम अभऊ थाना प्रकाशबम्होरी जिला छतरपुर, लकी घोषी उम्र 18 वर्ष निवासी घोसियाना मोहल्ला छतरपुर और अन्नू घोषी उम्र 20 साल घोसियाना मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्तौल, एक अवैध अद्धी, अन्य हथियार जब्त किए गए। आरोपियों को पुलिस ने जमकर सबक भी सिखाया है।