3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर युवक ने युवती को मारी गोली

भीलवाड़ा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर फायरिंग से सनसनी फैल गई। युवक ने फायरिंग की। फायरिंग से कोटा की युवती को गोली लग गई। युवक मांडल की किसी महिला पर फायरिंग करके उसकी जान लेना चाहता था। निशाना चूकने से गोली युवती को लग गई। लोगों ने युवक को पड़कर उसकी धुनाई कर दी। युवती को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google source verification

जानकारी के अनुसार एक युवक बस स्टैंड पर मौजूद था। उसने बैग में रखे हथियार से गोली चलाई। गोली कोटा की एक युवती रूमाना को लगी। फायर से सनसनी फैल गई। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक ने अपना नाम दौसा के लालसोट हाल जयपुर निवासी लोकेश शर्मा बताया। उसने बताया कि मांडल की किसी महिला का पीछा करते हुए बस स्टैंड पहुंचा। उस पर फायरिंग करके जान लेनी थी। निशान चूकने से बस स्टैंड पर मौजूद कोटा की रूमाना को गोली लग गई। रूमाना को एक गोली लगी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के आला अधिकारी बस स्टैंड और अस्पताल पहुंचे। धुनाई करने से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मांउल की एक युवती से उसका प्रेम प्रंसग था, उसके इनकार करने के बाद उसने बदला लेने की ठानी, उसे ही मारने के लिए गोई चलाई, लेकिन गलती से अन्य युवती के लग गई।