12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 5 से 13 जनवरी तक

सागर. अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 से 13 जनवरी तक किया जाएगा। भर्ती रैली में शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर सहित 10 जिलों के युवा शामिल होंगे। भर्ती की व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Jan 01, 2025

Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना में अग्निवीरों की हो रही भर्ती, सिर्फ इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें Details Recruitment

सागर. अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 से 13 जनवरी तक किया जाएगा। भर्ती रैली में शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर सहित 10 जिलों के युवा शामिल होंगे।

भर्ती की व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

भर्ती की पूरी जिम्मेदारी के लिए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को नोडल और जिला रोजगार अधिकारी अंगूरी ठाकुर को सहायक अधिकारी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और 24 घंटे पुलिस बल तैनात रखने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल को दी गई है। इसके अलावा जिला पंचायत सीइओ को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने, निगमायुक्त को चलित शौचालय, साफ-सफाई व फायर ब्रिगेड व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। बिजली व्यवस्था अधीक्षण यंत्री संभालेंगे। इसके अलावा वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, मकरोनिया नपा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को मैदान में उतारा है।

बच्चों की विधिक सहायता के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

सागर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के एडीआर भवन में मंगलवार को बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवाएं योजना के तहत विधिक सेवा इकाई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समापन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिनेश सिंह राणा ने बच्चों के लिए बाल अनुकूल सेवाएं योजना के क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा की जिम्मेदारी व भूमिका बताई। बाल विवाह को शून्य कराने, चाइल्ड विटनेस, बच्चों को विधिक सहायता के कार्य और बच्चों के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। महिला व बाल विकास विभाग के विजय जैन ने किशोरों से संबंधित कानूनी प्रावधान व विभिन्न आश्रय गृहों की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल ने टोल फ्री नंबर, नि:शुल्क विधिक सहायता व सलाह की जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण के दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, बालकों के अधिकारों के संबंध में वीडियो भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।