
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी।
बांसवाड़ा में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने की। उन्होंने सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बुधवार को बैठक में स्पष्ट किया कि शिकायतें आ रही है कि ओपीडी के समय खत्म होते ही डॉक्टर निकल जाते है। ऐसे में उन्होंने कहा कि यदि पेशेंट अस्पताल परिसर में मौजूद है तो कोई भी चिकित्सक बिना जांच किए नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपीडी समय खत्म होने के बाद भी यदि पेशेंट अस्पताल के अंदर है तो उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक अस्पताल का नाम लिए बगैर उदाहरण प्रस्तुत किया कि ओपीडी शुरू होने के 15 मिनट बाद उनके पास एक पेशेंट का कॉल आया कि उसका स्वास्थ्य खराब है, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और स्टाफ को ओपीडी से पांच मिनट पहले अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी बीसीएमओ को ऐसे मामलों में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ एचएल ताबियार ने सख्त निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया, टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्र सरकार की मॉनिटरिंग से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए तो प्रधानमंत्री स्वयं वॉच कर रहे हैं। ऐसे में कोई भी कार्मिक लापरवाही नहीं करें। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक बार-बार कहने पर भी कार्य नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने17 सीसी की नोटिस देकर कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने चिकित्सको के अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने के बाद पुनः ज्वाइन करने के बाद सूचना नहीं देने की प्रवृति पर भी नाराजगी जताई।
सिकल सेल एनीमिया में 31033 किट अब भी पेंडिंग
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राहुल डिंडोर ने सिकल सेल एनीमिया अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 31033 किट अब भी पेंडिंग हैं। इसमें सबसे अधिक अरबन में 5367, आनंदपुरी में 4233, बागीदौरा में 4950, छोटी सरवन में 4057 की पेंडेंसी बता रहा है। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द पेंडिंग कीट का उपयोग करने के निर्देश दिए। डॉ डिंडोर ने एनसीडी, सीबेक फार्म, मौसमी बीमारियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कुष्ठ रोग की सर्वे रिपोर्ट पर नाराजगी जताई।
जिले में मां योजना के कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भरतराम मीणा ने कहा कि जिले में 331482 आयुष्मान कार्ड प्राप्त् हुए है। जिसमें से 206160 का वितरण किया जा चुका है। उन्हांेने कहा कि पॉर्टल बंद हो जाने की वजह से 125322 कार्ड का वितरण करना अब भी शेष है। अब पॉर्टल शुरू हो चुका है, ऐसे में कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कार्ड वितरण के दौरान पॉर्टल पर एंट्री करनी होती है।
https://www.patrika.com/news-bulletin/tent-city-built-in-banswara-for-1000-children-from-9-districts-of-the-state-18996016
इसी प्रकार ईकेवाईसी भी अब तक 328344 सदस्यों की शेष है। उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार कल्याण संबंधित जानकारी भी दी। आईपास संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी परिवार कल्याण संबंधित प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की।
मां वाउचर योजना की जानकारी हर अस्पताल में चस्पा हो
जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने कहा कि मां वाउचर योजना का शुभारंभ जिलास्तर पर ही हो गया है। उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों में निजी सोनोग्राफी केंद्रों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीकाकरण संबंधित जानकारी दी। डब्लयूएचओ के प्रतिनिधि डॉ अक्षय व्यास ने एमआर टीकाकरण और स्कूलों में शुरू होने वाले टीडी10 और टीडी 16 टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।
टीबी, एएनसी, निशुल्क दवा पर भी हुई चर्चा
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीके वर्मा ने टीबी मुक्त भारत अभियान, डीपीसी डॉ प्रवीण गुप्ता ने निशुल्क दवा योजना, डीपीओ ललित सिंह झाला ने एएनसी और 4वीक-12वीक जांच पंजीकरण संबंधित डेटा प्रस्तुत किया।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
18 Sep 2024, 8:53 PM IST
Published on:
18 Sep 2024, 8:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसमाचार




