सीओ डॉ . दीपेश शर्मा ने बताया कि लोधा छात्रावास में होने वाले महोत्सव को लेकर टेंट सिटी बनाई गई है। इसमें 85 टेंट लगाए गए हैं। जिनमें तकरीबन एक हजार बच्चे और शिक्षकों को आवास होगा। व्यवस्थाओं के लिए 35 रोवर-रेंजर एवं विभिन्न स्थानीय संघ के पदाधिकारी को भी शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है। सीओ स्काउट राज्य मुख्यालय एलआर शर्मा, सीओ गाइड अलवर कल्पना शर्मा, सीओ गाइड प्रतापगढ़ रेखा शर्मा, सीओ स्काउट राज्य प्रशिक्षण केंद्र आबू पर्वत जितेंद्र भाटी, सीओ स्काउट जगतपुरा भाविक, सीओ स्काउट डूंगरपुर सुनील सोनी, सीओ स्काउट बूंदी सुरेंद्र कुमार, सीओ गाइड बारां सुनीता मीणा, सीओ गाइड राजसमंद अभिलाषा मिश्रा सहित अन्य कई पदाधिकारियों तैयारियों में जुटे हुए हैं।