
चेन्नई. भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर ही दिया। राज्य में अन्य प्रमुख पार्टियां अपना घोषणा पत्र पहले ही जारी कर चुकी हैं और उसी आधार पर उनका चुनाव प्रचार भी चल रहा है। चुनावी माहौल में भाजपा की ओर से इस औपचारिकता को केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरा किया। घोषणापत्र में मोटे तौर पर महिलाओं, युवाओं, गिग वर्कर्स, किसानों और उद्योगों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है। इसमें महंगाई और बढ़ती लागतों पर मौजूदा डीएमके सरकार की आलोचना भी की गई। घोषणा पत्र की प्रतियां मईलापुर प्रत्याशी तमिलइसै सौंदरराजन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेंद्रन व पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलै ने संयुक्त रूप से सार्वजनिक की। इस मौके पर भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
घोषणा-पत्र में मुख्य वादे : एक नजर
महिला मुखियाओं को मासिक सहायता: परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महिला मुखियाओं को हर महीने 2,000 रुपए की सहायता
- एकमुश्त आर्थिक सहायता : हर परिवार को 10,000 रुपए की एक बार सहायता, ताकि आर्थिक बोझ कम हो और उपभोग बढ़े- मुफ्त एलपीजी सिलेंडर: पोंगल, तमिल नए वर्ष और दीपावली के अवसर पर साल में तीन मुफ्त सिलेंडर
महिला सुरक्षा के उपाय:
- क्राइम रिपोर्टिंग को आसान बनाने के लिए जीरो-एफआईआर की सुविधा- पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा
- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध (पॉक्सो मामलों) के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट- बसों में 100 प्रतिशत सीसीटीवी कवरेज और स्कूल-कॉलेजों में ऑडिट
- निर्भया फंड का बेहतर उपयोग
महिलाएं और मोबिलिटी :
- ई-स्कूटर के लिए 25,000 रुपए की सब्सिडी
- महिला-नेतृत्व वाले व्यवसायों को समर्थन:
- निर्माण इकाइयों के लिए 50 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण
- महिला उद्यमों के लिए सरकारी खरीद में 20 प्रतिशत कोटा
गिग वर्कर्स के लिए वादे
- 100 प्रतिशत ई-श्रम पोर्टल कवरेज
- मासिक 1,500 रुपए ईवी चार्जिंग/ईंधन सब्सिडी
- एकमुश्त सुरक्षा किट
- दुर्घटना बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपए
नशा विरोधी पहल
तमिलनाडु ड्रग उन्मूलन विभाग (टीएन-डीइडी) की स्थापना
- तस्करी रोकने के लिए समर्पित नारकोटिक्स इंटेलिजेंस विंग- नशा संबंधी अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन
- नारकोटिक्स मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोहराव अपराधियों के लिए कड़ी सजारेल और कनेक्टिविटी:
- हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (चेन्नई-बेंगलूरु, चेन्नई-हैदराबाद)- कोयंबत्तूर-तिरुपुर-सेलम आरआरटीएस
- विल्लुपुरम-चेन्नई उपनगरीय रेल सेवा- चेन्नई को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें
- हाइड्रो पावर ट्रेन परियोजनासांस्कृतिक प्रतिबद्धताएं:- तिरुपरंकुंड्रम में कार्तिगै दीपम परंपरा को जारी रखना- तईपूसम को राज्य त्योहार घोषित करनाकौशल विकास:
- तमिलनाडु स्टेट स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी, सभी क्षेत्रों में कैंपस- नई तकनीकों पर केंद्रित पाठ्यक्रम
जल और डीसालिनेशन:- 500 एमएलडी अतिरिक्त डीसालिनेशन क्षमता
- रिंग मेन नेटवर्क के जरिए जल प्रणालियों का आपसी जुड़ाव- कडलूर में डीसालिनेशन रिसर्च सेंटरतीर्थ यात्रा और मंदिरों तक पहुंच:
-‘तेन तमिझगा तिरुत्थला यात्रा’ के जरिए तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा- स्थानीय निवासियों के लिए प्रतिदिन दो घंटे का विशेष दर्शन समय
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:- वरिष्ठ नागरिकों (65 ) के लिए वार्षिक मुफ्त घर-घर स्वास्थ्य जांच
- इसीआर ट्रॉमा केयर सेंटर- मोटरबाइक एंबुलेंस की संख्या दोगुनी कर 50
- दुर्लभ बीमारियों के लिए 100 करोड़ रुपए का मिशन
औद्योगिक विकास:- ‘भव्य’ के तहत 10 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क
- राज्यभर में औद्योगिक कॉरिडोर को बढ़ावा
युवा और उद्यमिता:- 2,000 प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों को 15 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण
- जीएसटी प्रोत्साहन और सब्सिडी
शिक्षा और रोजगार:- पहली पीढ़ी के छात्रों के लिए 10 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण
- बेरोजगार कर्जदारों के लिए ऋण माफी- 1 लाख सरकारी नौकरियां
- टॉपर्स के लिए मुफ्त कोचिंग- जिलास्तरीय कोचिंग सेंटर, तमिल विकल्प के साथस्वच्छ शहर लक्ष्य:- तमिलनाडु के 10 शहरों को भारत के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करना।
Published on:
14 Apr 2026 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
