4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लर्ट करने में सबसे माहिर माने जाते हैं इन 5 राशियों के लड़के, लड़कियों का तुरंत जीत लेते हैं दिल

इन राशि के लड़कों का अंदाज सबसे अलग होता है। लड़कियां इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। ये काफी बातूनी होते हैं और बातों ही बातों में किसी को भी अपना बना लेते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, flirty boys zodiac sign, zodiac sign personality, rashi, know your rashi, mesh rashi, kark rashi,

मिथुन राशि: इस राशि के लड़के फ्लर्ट करने में काफी आगे रहते हैं। ये किसी भी लड़की को देखकर फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं।

Zodiac Sign: अधिकतर लड़कों को फ्लर्ट करना काफी अच्छा लगता है। अपने इसी अंदाज से ये लड़कियों का दिल भी जीत लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 5 ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनसें जुड़े लड़के फ्लर्ट करने में काफी माहिर होते हैं। इन्हें जब भी किसी लड़की को इंप्रेस करना होता है तो ये उससे फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। लड़कियां भी इन राशि के लड़कों की तरफ तुरंत आकर्षित हो जाती हैं। जानिए ये किन राशि के लड़के हैं।

मेष राशि: इस राशि के लड़कों का अंदाज सबसे अलग होता है। लड़कियां इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। ये काफी बातूनी होते हैं और बातों ही बातों में किसी को भी अपना बना लेते हैं। ये खुली सोच के होते हैं। ये जिस लड़की को पसंद करते हैं उसे इंप्रेस करने के लिए उसके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। फ्लर्ट करना इनकी आदत होती है। कई बार तो ये अपनी लव पार्टनर के सामने ही किसी और से फ्लर्ट करने लगते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लड़के फ्लर्ट करने में काफी आगे रहते हैं। ये किसी भी लड़की को देखकर फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। ये किसी की भी प्रति तुरंत आकर्षित हो जाते हैं। ये अपनी प्रेमिका को रानी बनाकर रखते हैं और उसे दुनिया जहां की खुशियां देते हैं। ये काफी रोमांटिक किस्म के होते हैं। अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराने की हर संभव कोशिश करते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लड़के भी फ्लर्ट करने में काफी तेज होते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है जिससे लड़कियां इनकी तरफ तुरंत आकर्षित हो जाती हैं। ये लड़कियों को मीठी-मीठी बातों से अपना दीवना बना देते हैं। ये बेस्ट बॉयफ्रेंड और पति साबित होते हैं। ये लव रिलेशनशिप में रहते हुए भी किसी दूसरी लड़की से फ्लर्ट करने में बाज नहीं आते।
यह भी पढ़ें: वास्तु उपाय: इन सरल उपायों को करने से आर्थिक स्थिति होती है बेहतर