22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली सेना को मिली एक और कामयाबी, हमास कमांडर को मार गिराया

Israel-Hamas War: गाज़ा और आसपास के इलाकों में इज़रायली सेना के हमले जारी हैं। अब इज़रायली सेना ने हमास के एक कमांडर को मार गिराया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 22, 2026

Sharif al-Hasanat

हमास कमांडर को इज़रायली सेना ने किया ढेर (Photo - @IDF)

आतंकी संगठन हमास (Hamas) को खत्म करने के लिए गाज़ा (Gaza) और आसपास के इलाकों में इज़रायल (Israel) की सैन्य कार्रवाई जारी है। इज़रायली सेना लगातार गाज़ा और आसपास के इलाकों में हमले कर रही है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। इसी बीच इज़रायली सेना को एक और कामयाबी मिली है। इज़रायली सेना ने हमास के एक कमांडर को मार गिराया है।

शरीफ अल-हसनात को किया ढेर

इज़रायली सेना ने हमास के एक कंपनी कमांडर शरीफ अल-हसनात (Sharif al-Hasanat) को मार गिराया है। हसनात हमास की मिलिट्री विंग में दीर अल-बलाह (Deir al-Balah) बटालियन का कंपनी कमांडर था। इज़रायली सेना के अनुसार हसनात ने हमास के अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने की कोशिशों में हिस्सा लिया था। युद्ध के दौरान हसनात ने हमास के अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने के काम का नेतृत्व किया था। इज़रायल के सैनिकों और नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमलों को जारी रखने और आगे बढ़ाने में भी हसनात की अहम भूमिका थी। वह इज़रायली सैनिकों के लिए एक खतरा था और इस खतरे को खत्म करने के लिए इज़रायली सेना ने उसे मार गिराया।

हमास का निरस्त्रीकरण ही इज़रायल के गाज़ा मिशन का लक्ष्य

7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए घातक हमले के बाद इजरायली सेना ने गाज़ा में सैन्य अभियान शुरू किया। इसका प्रमुख लक्ष्य हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण है। इज़रायल का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना उनके देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि गाज़ा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी जब तक हमास अपने हथियार नहीं डाल दे और गाज़ा के शासन से पूरी तरह हट नहीं जाए। नेतन्याहू कह चुके हैं कि हमास का निरस्त्रीकरण युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बेहद ज़रूरी है जिससे भविष्य में कभी भी इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले जैसा कोई भी हमला न हो और इज़रायल पर किसी तरह का कोई खतरा न रहे।