
मार्क कार्नी (Photo - ANI)
अमेरिका (United States of America) और कनाडा (Canada) के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) फेल हो गई है। दोनों पक्ष किसी आपसी सहमति पर नहीं पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कनाडाई सामान पर टैरिफ के ऐलान के बाद से ही कनाडा की तरफ से अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अब कनाडा के पीएम मार्क कार्नी (Carney) ने एक बड़ा फैसला लिया है।
कनाडाई पीएम कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पिछले एक साल से ज़्यादा समय से कनाडा ने अमेरिका के साथ एक नई और व्यापक ट्रेड डील पर बातचीत करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है। हमने व्यावहारिक, धैर्यवान और लगातार कोशिश करने वाला रवैया अपनाया है। हमारा मकसद हमेशा कनाडाई लोगों के लिए सबसे अच्छी डील हासिल करना रहा है, न कि किसी भी कीमत पर या किसी भी समय-सीमा में कोई भी डील करना।"
"कल देर शाम मैंने अपने बातचीत करने वाली टीम को ओटावा लौटने का निर्देश दिया। अमेरिका ने जो प्रस्ताव दिया है, हम उसे स्वीकार नहीं कर सकते और उन्होंने जो मांगा है, हम वह नहीं देंगे।"
"कनाडाई कामगारों, किसानों, परिवारों और व्यवसायों की सुरक्षा के लिए कनाडा, अमेरिका के नए टैरिफ का डॉलर-के-बदले-डॉलर (बराबर) जवाब देगा। हम यह कदम पूरे भरोसे के साथ उठा रहे हैं कि यह कनाडा के सर्वोत्तम हित में है।"
"आने वाले दिनों में हम इन नए टैरिफ का विवरण जारी करेंगे, जो लेबर डे के बाद आने वाले मंगलवार से लागू होंगे।"
कार्नी के इस फैसले से दोनों देशों में तनाव बढ़ेगा। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने जुलाई में कनाडाई सामानों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसमें लगभग 20-28 बिलियन डॉलर के निर्यात शामिल हैं। इनमें बीयर, डेयरी, कारें, हॉकी उपकरण, कपड़े, सीमेंट, फर्नीचर, शराब और अन्य कई वस्तुएं हैं। ऐसे में कनाडा स्टील, डेयरी, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, पल्प एंड पेपर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कई चीज़ों पर अमेरिका पर टैरिफ लगा सकता है।
Updated on:
22 Aug 2026 10:48 pm
Published on:
22 Aug 2026 10:48 pm
