7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट : अहमदाबाद मंडल की 6 ट्रेनें आज रहेंगी प्रभावित

अहमदाबाद. वडोदरा. राजकोट. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेल मंडल में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत गेरतपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने के लिए बुधवार को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 6 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें वटवा-वडोदरा मेमू (ट्रेन नं. 69102), वडोदरा-वटवा मेमू (ट्रेन नं. 69115) रद्द रहेगी। वलसाड-अहमदाबाद गुजरात क्वीन (ट्रेन नं. 19033) […]

less than 1 minute read
Google source verification

अहमदाबाद. वडोदरा. राजकोट. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेल मंडल में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत गेरतपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने के लिए बुधवार को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 6 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें वटवा-वडोदरा मेमू (ट्रेन नं. 69102), वडोदरा-वटवा मेमू (ट्रेन नं. 69115) रद्द रहेगी। वलसाड-अहमदाबाद गुजरात क्वीन (ट्रेन नं. 19033) वडोदरा-अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12009) बुधवार को मुंबई सेंट्रल से अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटा 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19484) और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12834) वडोदरा मंडल में लगभग 2 घंटे 10 मिनट देरी से चलेगी।

वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी आज रहेगी रद्द
वहीं, राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस कार्य के कारण बुधवार की वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी (ट्रेन नं. 22959) और गुरुवार की जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी (ट्रेन नं. 22960) रद्द रहेगी। बुधवार की सिकंदराबाद-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22718), गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 15636) वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा देरी से चलेगी।

अहमदाबाद-दरभंगा, भागलपुर-गांधीधाम वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन (नं. 09465) और गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (नं. 09451) के फेरे 15 मई से 26 जून तक बढ़ाए गए हैं। उधर भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन (नं. 09452) और दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन (नं. 09466) को 18 मई से 29 जून तक बढ़ाया गया है। ट्रेन नं. 09465, 09466 की बुकिंग 8 अप्रेल से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।