8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताम्बरम में 3.99 करोड नकदी जब्ती की जांच सीबी-सीआईडी करेगी

cash Seized

less than 1 minute read
Google source verification
Cash Seized

चेन्नई. लोकसभा चुनाव से पहले ताम्बरम रेलवे स्टेशन पर 3.99 करोड़ रुपए नकदी जब्ती मामले की जांच अब सीबी-सीआईडी करेगी। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक शंकर जीवाल ने ताम्बरम पुलिस आयुक्त अमलराज की सिफारिश के बाद मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंप दी है। मामले की जांच के लिए सीबी-सीआईडी के डीएसपी शशिधरण को नियुक्त किया गया है। इसके बाद सीबी-सीआईडी पुलिस ने ताम्बरम पुलिस से मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने को कहा है। उल्लेखनीय है कि 15 अप्र्रेल को चुनाव उडऩदस्ते ने ताम्बरम रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों से 3.99 करोड़ रुपए जब्त किए, जिन पर भाजपा उम्मीदवार नैनार नागेंद्रन के सहयोगी होने का आरोप था।