12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ मइया को बहुत प्रिय है ये 6 फल, पूजा में लाना ना भूलें

छठ पूजा कर रहे हैं तो पूजा में इन 6 फलों को लाना ना भूलें

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 31, 2019

छठ मइया को बहुत प्रिय है ये 6 फल, पूजा में लाना ना भूलें

,,

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पूजा चार दिनों तक चलती है, जो कि नहाय खाय से शुरु होता है और छठ के दिन सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का समापन होता है। छठ की तैयारी में जुटे लोग सामान की खरीदारी शुरु कर देते हैं। वहीं इस पर्व में फल, फूल सहित कई पूजन सामग्री खरीदी जाती है। यदि आप भी छठ पूजा कर रहे हैं या फिर पहली बार कर रहे हैं तो पूजा में इन 6 फलों को लाना ना भूलें। कहा जाता है की छठ मइया को ये फल बहुत प्रिय है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो फल

पढ़ें ये खबर- छठ का व्रत नहीं रख पा रही हैं तो करें ये 7 विशेष उपाय, मिलेगा छठी मौय्या का आशीर्वाद

नारियल

हिंदू धर्म में पूजा में नारियल का बहुत अधिक महत्व है। नारियल को बहुत ही पवित्र फल माना जाता है। वहीं छठ मइया की पूजा में भी नारियल का बहुत अधिक महत्व है। श्रद्धालुओं के डाले में इस दिन बहुत नारियल रखे होते हैं क्योंकि नारियल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिये नारियल चढ़ाकर लोग अपनी मनोकामना मांगते हैं।

केला

छठ मइया को केला बहुत प्रिय है। क्योंकि केला पवित्र फलों में से एक है। इसकी पवित्रता के कारण इसे छठ पूजा में रखा जाता है। लोग मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मैय्या को केले का घवद भेंट करते हैं। बिहार और पूर्वांचल में इसकी खेती भी खूब होती है। जिसकी वजह से यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

गन्ना

छठ पूजा में गन्ने का होना जरुरी होता है। कई जगहों पर गन्ने का घर बनाया जाता है जिसके नीचे छठ मइया की पूजा व आरती की जाती है। कहा जाता है कि इस तरह पूजा करने से घर में आनंद और समृद्धि आती है। गन्ना का बाहरी भाग बहुत सख्त होता है, पशु पक्षी भी इसे जूठा नहीं कर पाते। यह पूरी तरह पवित्र होता है। इसलिये यह छठ मइया को बहुत प्रिय होता है।

पढ़ें ये खबर- छठ महापर्व: उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, देव सूर्य मंदिर में जुटेंगे 8-9 लाख श्रद्धालु

डाभ नींबू

डाभ नींबू को छठ पूजा में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। सामान्य नींबू से बड़े आकार का एक नींबू होता है उसे डाभ नींबू कहते हैं। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। यह आकार में बहुत बड़ा और इसका आवरण बहुत मोटा होता है। इस कारण इसे पक्षी या पशु झूठा नहीं करते हैं। इसकी पवित्रता बनी रहती है। यही कारण है कि छठ मइया को डाभ नींबू बहुत प्रिय है।

सुपारी

सुपारी बेहद सख्त फल है, इसके बिना कोई पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। इसलिये इस छठ मइया की पूजा में भी रखा जाता है। बेहद सख्त और आवरण में रहने की वजह से इसे भी पशु पक्षी जूठा नहीं कर पाते। यह पवित्र फल में गिना जाता है इसलिये यह छठ मइया को प्रिय है।

जल सिंघारा

जल में फलने वाला फल है जल सिंघारा यह माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। जल में होने के कारण यह बहुत पवित्र व मोटे आवरण होने की वजह से यह किसी पशु पक्षी द्वारा झूठा फल नहीं माना जाता है। इसलिये यह छठ मइया को प्रिय फल होता है। इसे भी पूजा में जरुर रखना चाहिए।