भीलवाड़ा।सुरों से सजी गीतों की सरगम, डांडियों की खनक एवं गरबा महारास के बीच वस्त्रनगरी की शाम शनिवार को खुशगवार हो उठी। मौका था राजस्थान पत्रिका और विमल इलायची के संयुक्त तत्वावधान में सांगानेर रोड के उत्सव रिसोर्ट में महारास डांडिया उत्सव-2024 के आगाज का।
दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन युवाओं के साथ बच्चे, बड़े व महिलाएं दूधिया रोशनी में आकर्षक परिधान, गुजराती संस्कृति, राजस्थानी कला एवं संस्कृति में रमे नजर आए। रात ढलती गई और डांडियों की खनक एवं गरबे ने भक्ति को परवान चढ़ाया। देर रात तक धुनों पर गरबा प्रेमियों के कदम थिरके। कई यंगस्टर्स ने आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। इस बार डांडिया में सालसा, हिपहॉप, टेक्नो, पंजाबी और गुजराती स्टेप्स का फ्यूजन दिखाई दिया। कई लोगों ने परिवार सहित डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम में पत्रिका की ओर से बेहतर डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कृत किया। यहां रविवार को भी डांडिया होगा।
पत्रिका के सामाजिक सरोकार सराहे
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती व दीप प्रज्जवलन से हुआ। पंडित अशोक व्यास ने मंत्रोचार किया। कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, एएसपी विमल सिंह, डीएसपी अशोक जोशी, मांडल डिप्टी मेघा गोयल व सुभाषनगर थानाप्रभारी शिवराज गुजर का आतिथ्य रहा। मेहता व सिंह ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार व आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी अनिल सिंह चौहान, जोनल हैड (मार्केटिंग) बजरंग सिंह राठौड़, एडमिन हैड विक्रमसिंह गहलोत, मार्केटिंग हैड अमित शर्मा व पत्रिका संवाददाता नरेन्द्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सागर व मिताली ने बांधी समां
आयोजन में जयपुर से सागर लालवानी (मोस्ट स्टाइलिश सिंगर ऑफ राजस्थान) , मिताली वर्मा (राजस्थान डांडिया क्वीन एवं सारेगामा फेम) की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया। गीतों पर प्रतिभागियों एवं शहरी बाशिंदों से खचाखच पांडाल में हर कोई झूमता एवं डांडिया खनकाता नजर आया। संचालन हर्ष सोमाणी ने किया। संयोजन अनूप माहेश्वरी व अतिशा सारस्वत ने किया।
उपहार मिल तो खिल उठे चेहरे
ट्रेडिशनल लुक में मातारानी का पांडाल देखने लायक था। खास बात यह रही कि डांडिया महोत्सव में ढेरों उपहार भी बांटे गए। इन्हें पाकर सभी खुश थे। महारास को लेकर इतना जोश था कि प्रतिभागी व युवा घर से ही सजधज कर आए और कलरफूल डांडिये भी लाए। विमल के सी एन्ड एफ दीपक कृपलानी, ललित कृपलानी एवं एरिया सेल्स मैनेजर अनूप जैन ने सैमसंग का मोबाइल बेस्ट कपल श्रेणी में आदित्य व कृतिका कोगटा दिया।
फूड जोन में व्यंजनों की बहार
पांडाल में फूड जोन की व्यवस्था खास रही। इसमें साउथ इंडियन, चाइनीज फूड, पंजाबी समेत अन्य व्यंजन की बहार थी। अलग-अलग आइसक्रीम का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। लोग गरबे के साथ यहां जोन में चटखारे लगाते दिखे।
इन्होंने निभाई सहभागिता
गरबा महारास में भीलवाड़ा डेयरी ,श्री जी ग्रीन विलाज,शंकर होंडा, दर्श ई मोटर्स, आरसीएम ग्रुप, वर्सेटाइल प्राइम इन्फोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ,ब्रांडेड फैक्ट्री (गिफ्ट पार्टनर ), आनंद आर्नामेंट्स ,केसर कुंज ,बीएसएल लिमिटेड, कैन ऑक्सफोर्ड कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल, डिलाइट फर्नीचर, स्टाइल वर्ल्ड, अयोध्या एंटरप्राइजेज, चाय कॉपी (फूड पार्टनर), कंसोल वुडलैंड पार्क, ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल, संजय टाइम्स और ऑप्टिकल्स, स्टडी एज प्री कॉलेज, रिच मैन कलेक्शन, शीतल सूटिंग और शर्टिंग, ऋषिराज चाय (गिफ्ट पार्टनर) ,कोठारी इंफ्रा निधिवन, गोमा बाई नेत्रालय सहयोगी हैं।