26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेदना वेलनेस के जरिए मिलेगा रोजगार, घर बैठे कर सकेंगे काम, 200-300 लोगों की है जरूरत

कंपनी का दावा है कि यह भारत के सभी कानूनों का पालन करते हुए पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से काम कर रही है। फिलहाल, 35 से अधिक लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं और अब इस संख्या को बढ़ाकर 200-300 तक ले जाने की योजना बनाई जा रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Shaikh Tayyab Tahir

•

Updated: 7 Mar 2025, 3:43 PM IST

  • डिजिटल मार्केटिंग और आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में बढ़ता अवसर

जगदलपुर. डिजिटल मार्केटिंग और आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी वेदना वेलनेस ने 2025-2026 तक 200-300 नए वर्क-फ्रॉम-होम जॉब्स देने की घोषणा की है। कंपनी के संस्थापक गोविंद संकला का कहना है कि यह पहल उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो घर से काम करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार सृजन
वेदना वेलनेस एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है, जो आयुर्वेदिक उत्पादों के थर्ड-पार्टी सेलिंग और टेली-कॉलिंग में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी का दावा है कि यह भारत के सभी कानूनों का पालन करते हुए पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से काम कर रही है। फिलहाल, 35 से अधिक लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं और अब इस संख्या को बढ़ाकर 200-300 तक ले जाने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी ने बताया कि इस समय सिर्फ सेल्स एक्सपर्ट (टेली-कॉलिंग सेल्स एक्सपर्ट) की भूमिका के लिए भर्ती की जा रही है। यह नौकरी पार्ट-टाइम और फुल-टाइम दोनों के लिए उपलब्ध है।

ट्रैवलिंग से मिला आइडिया, ऑनलाइन जॉब्स पर जोर
गोविंद संकला पिछले 7-8 वर्षों से एक डिजिटल नोमैड और ट्रैवलर हैं। उन्होंने पूरे भारत और कुछ विदेशी देशों की यात्रा की है। अपने अनुभव साझा करते हुए वे कहते हैं कि मैंने महसूस किया कि जिंदगी सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि खुलकर जीने के लिए है। इसी सोच के साथ मैंने वेदना वेलनेस की नींव रखी। मैं चाहता हूं कि मेरे साथ काम करने वाले लोग भी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें, कहीं भी यात्रा कर सकें और काम के साथ अपनी जिंदगी को एंजॉय कर सकें। गोविंद का मानना है कि पैसा ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा ज़रूरी है स्वतंत्रता और संतुलित जीवन। वे चाहते हैं कि उनकी टीम के सदस्य अपने परिवार के साथ समय बिताएं, यात्रा करें और जिंदगी को खुलकर जिएं।

यह है इसके फायदे

  • घर बैठे काम करने का अवसर, बिना किसी लोकेशन की बाध्यता के काम करें।
  • फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स, अपनी सुविधा के अनुसार काम करें।
  • मेहनत और हुनर के अनुसार कमाई करें।
  • डिजिटल मार्केटिंग और टेली-कॉलिंग का कोई अनुभव न होने पर भी प्रशिक्षण मिलेगा।
  • कंपनी सभी सरकारी नियमों और कानूनों का पालन करती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वेदना वेलनेस की इस पहल को डिजिटल मार्केटिंग और वर्क-फ्रॉम-होम रोजगार क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में ऑनलाइन नौकरियों की मांग और भी बढऩे वाली है, और ऐसे में यह पहल कई लोगों के लिए एक नया अवसर साबित हो सकती है।