
Entertainment: कन्नप्पा में कुछ इस तरह दिखेंगे रेबेल स्टार प्रभास
Entertainment: मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' से उनका लुक रिलीज हो गया है।फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रभास (Prabhas)का लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म कन्नप्पा में प्रभास के किरदार का नाम रूद्र है। पोस्टर में प्रभास को एक साधु के वेश में दिखाया गया है, उनके उलझे हुए बाल बेतरतीब ढंग से लहरा रहे हैं, उनके माथे पर पवित्र चंदन लगा हुआ है, और वे एक अर्धचंद्राकार छड़ी पकड़े हुए हैं, जो दिव्य शक्ति और आकाशीय ऊर्जा का संकेत देती है। फिल्म कन्नप्पा मुकेश कुमार सिंह निर्देशित और एम. मोहन बाबू निर्मित है। हाल ही में निर्माताओं ने भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म से अक्षय तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर, कान फिल्म फेस्टिवल में विष्णु मांचू, मोहन बाबू और प्रभु देवा ने दिखाया था। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म कन्नपा 25 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।
Entertainment: मुंबई. अभिनेता सनम जौहर ने सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha) के साथ स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' काम करने पर खुशी जतायी है। सनम जौहर (Sanam Johar) ने बताया की उन्हें भरोसा नहीं हो पा रहा है कि उन्हें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के साथ काम करने का मौका मिला है। 'गुम है किसी के प्यार में' के नए सफर के साथ एक नया सितारा सामने आने वाला है। सनम जौहर (Sanam Johar), इस शो के जरिए अपना टेलीविजन डेब्यू कर रहे हैं। वह इस शो में रुतुराज के किरदार में नजर आएंगे। सनम जौहर के लिए 'गुम है किसी के प्यार में' का हिस्सा बनना न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उनके लिए यह और भी खास बन गया जब रेखा जी ने उनके किरदार को इंट्रोड्यूस किया।
Entertainment: सनम जौहर (Sanam Johar) ने कहा, मैं अब तक यकीन नहीं कर पा रहा कि मुझे आइकॉनिक रेखा जी (Rekha) के साथ स्क्रीन शेयर करने का सम्मान मिला। भले ही हमने अपने सीक्वेंस अलग-अलग शूट किए, लेकिन ये जानकर ही सुकून मिलता है कि मैं उनके साथ एक ही फ्रेम में था। रेखा जी (Rekha) एलीगेंस, ग्रेस और टैलेंट की मिसाल हैं। मैं 'गुम है किसी के प्यार में' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, खासकर क्योंकि यह मेरा टेलीविजन डेब्यू है। जिस तरह रेखा जी (Rekha) ने प्रोमो में मेरे किरदार को इंट्रोड्यूस किया, वो मेरे लिए जिंदगीभर की याद बन गई है। जब भी मैं उन्हें प्रोमो में देखता हूं, उनकी मौजूदगी से मंत्रमुग्ध हो जाता हूं। यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है और मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा।
Entertainment: मुंबई. सुप्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।सचिन-जिगर ने वर्ष 2024 में चार्ट-टॉपिंग हिट्स के साथ राज किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित काला घोड़ा कला महोत्सव में एक शानदार शुरुआत की, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एशिया के सबसे बड़े मल्टीडिसिप्लिनरी स्ट्रीट आर्ट्स फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करते हुए, सचिन-जिगर ने ऐतिहासिक एशियाटिक लाइब्रेरी स्टेप्स में सेंटर स्टेज पर आकर संगीत, ऊर्जा और भावनाओं की एक अविस्मरणीय रात पेश की।दिल को छू लेने वाले गानों से लेकर पार्टी एंथम तक, सचिन-जिगर की सेटलिस्ट उनके सबसे बड़े हिट और भीड़ के पसंदीदा गानों का एक बेहतरीन मिश्रण थी। इस जोड़ी ने ‘आज की रात’, ‘अपना बना ले’ और ‘आई नई’ जैसे गानों की दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रशंसकों को एक साझा संगीतमय उत्साह में एकजुट कर दिया।
Entertainment: सचिन-जिगर ने साझा किया कि यह किसी सपने से कम नहीं है और आप जानते हैं, मंच की अपनी प्रतिष्ठा है। इस उत्सव की अपनी प्रतिष्ठा है और सफलता का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह जगह हमारे अपने लोगों से भरी हुई है। हम वास्तव में आभारी है और आप सभी लोगों के यहां आने के लिये। धन्यवाद क्योंकि यह वास्तव में हमारे लिये जीवन का एक बहुत ही खास क्षण है और मुझे बहुत खुशी है कि आप सभी यहां आए हैं।
Updated on:
03 Feb 2025 06:13 pm
Published on:
03 Feb 2025 06:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
