भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
वाहन रैली में दिखा उत्साह, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बाड़मेर। जैन श्री संघ एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने बुधवार को सुबह 08 बजे नवकार महामंत्र जाप का आयोजन हुआ। जीतो संस्थान की ओर से न्याति नोहरे में आयोजित जाप में सवा लाख नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इसी कड़ी में जीवदया, गहुंली प्रतियोगिता, सामुहिक सामायिक एवं वाहन रैली का आयोजन हुआ। जैन श्री संघ के अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने कहा कि नवकार मंत्र का जाप सारे संकट को हरने वाला है। इसका नित्य जाप करने से जीवन सुख की धारा में बहता है।
महोत्सव कमेटी के संयोजक किशनलाल वडेरा ने कहा कि राष्ट्रसम भाव की भावना को लेकर देशभर में जाप हुआ। इस कड़ी में महावीर इन्टरनेशनल की ओर से सुमेर गौशाला में गौसेवा कर जीवों के प्रति दयाभाव जो भगवान महावीर का सन्देश दिया। दोपहर में चिन्तामणि पाश्र्व बहु मण्डल की ओर से जैन न्याति नोहरे में गहुंली प्रतियोगिता का हुई। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। समिति के सह संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि मौन रहकर भी पाप कर्मो का नाश किया जा सकता है। इस कोलेकर संभवनाथ महिला मण्डल की ओर से साधना भवन में सामुहिक सामायिक में सैकड़ो महिलाओं और पुरूशों ने भाग लिया। शाम को गिरनार भक्त मंडल द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली कल्याणपुरा से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पून: उसी स्थान पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली का उद्देंश्य भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने के संदेश देना है।