15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

साथी हाथ बढ़ाना… श्रमदान से बन रहा विश्वास का भवन, सुबह-सवेरे जुटते हैं 250 सेवादार

बाड़मेर। निरंकारी सेवादल के 250 से अधिक सेवादार इन दिनों सुबह 6 से 7:30 बजे तक रोजाना सेवा दे रहे हैं। यह सेवा निरंकारी निर्माणाधीन भवन के लिए दी जा रही है। जब प्रातःकाल में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम कर रहे होते हैं, ऐसे समय में ये सेवादार हाथ में तगारी और फावड़ा लेकर श्रमदान कर रहे होते हैं। यह सेवा दो सप्ताह से लगातार जारी है।

Google source verification

साथी हाथ बढ़ाना… श्रमदान से बन रहा विश्वास का भवन, सुबह-सवेरे जुटते हैं 250 सेवादार

— शिव नगर में बन संत निरंकारी मंडल का नया भवन, सेवादार रोज सुबह डेढ़ घंटे करते हैं श्रमदान

बाड़मेर।
निरंकारी सेवादल के 250 से अधिक सेवादार इन दिनों सुबह 6 से 7:30 बजे तक रोजाना सेवा दे रहे हैं। यह सेवा निरंकारी निर्माणाधीन भवन के लिए दी जा रही है। जब प्रातःकाल में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम कर रहे होते हैं, ऐसे समय में ये सेवादार हाथ में तगारी और फावड़ा लेकर श्रमदान कर रहे होते हैं। यह सेवा दो सप्ताह से लगातार जारी है।

शहर के शिव नगर क्षेत्र में निरंकारी भवन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। यहां प्रतिदिन 250 से अधिक सेवादार डेढ़ घंटा श्रमदान कर रहे हैं। ये सेवादार कतारबद्ध तरीके से कार्य करते हैं। जो कार्य पूरे दिन में नहीं हो पाता, वह ढाई घंटे के भीतर कर देते हैं। साढ़े सात बजे के बाद ये सेवादार अपनी दिनचर्या में लौट जाते हैं।

इनकी सेवा भवन तक ही सीमित नहीं है। जब भी शहर को ज़रूरत होती है, ये सेवादार तत्पर रहते हैं। इन सेवादारों ने मानव कल्याण के लिए संत निरंकारी मंडल की ओर से आयोजित लगभग 40 वर्षों में 8644 रक्तदान शिविरों में भाग लिया है। इन्होंने 14 लाख पांच हजार एक सौ सत्तर यूनिट रक्तदान किया है। साथ ही ये सेवादार शहर के तालाबों, कुओं व अन्य जल स्रोतों की सफाई जैसे कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं।

सहायक हो रहा श्रमदान
बाड़मेर जिले में संत निरंकारी मंडल का पुराना भवन काफी पहले बना था। निरंकारी भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से शिव नगर में अब नया भवन बन रहा है, जो जल्द तैयार होगा। भवन निर्माण में प्रतिदिन निरंकारी अनुयायी व सेवादल सदस्य सेवा दे रहे हैं।
— संत शांतिलाल
संत निरंकारी मंडल बाड़मेर (जोनल प्रभारी)