25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर से लेकर अफसर, कर्मचारियों ने लियाभाग, शरीर की प्रकृति को जाना

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 24 Dec 2024, 12:48 PM IST

burhanpur ayurvedic college

burhanpur ayurvedic college

प्रकृति परीक्षण अभियान

  • कलेक्ट्रेट में लगा शिविरबुरहानपुर. आयुष मंत्रालय द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पंडि़त शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्व. आयुर्वेद महाविद्यालय शिविर का आयोजन किया गया। अफसर,कर्मचारियों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह देने के साथ शरीर की प्रकृति की जानकारी लेकर ऐप पर अपलोड की। कलेक्टर भव्या मित्तल के साथ 50 से अधिक अफसर, कर्मचारियों ने भाग लिया।नोडल अधिकारी भारती दादलानी ने बताया कि देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए देश के प्रकृति प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक यह अभियान निरंतर चल रहा है।18 साल से अधिक उम्र से ऊपर के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी शरीर की प्रकृति के अनुसार उचित सलाह देनेे के साथ बीमारियों के संबंध में जानकारी अपडेट की जा रही है। यह एक नि:शुल्क परीक्षण है, जिसमें मोबाइल पर एप डाउनलोड कराने के बाद अपनी प्राथमिक जानकारी दर्ज करना है। इसका एक सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मिलेगा जो नजदीकी आयुर्वेद डॉक्टर को दिखाना है।बीमारियों से बचाव की जानकारीशरीर का प्रकृति परीक्षण होने के बाद एक गाइडलाइन बताई जा रही है।जिसमें शरीर के लिए खाना, पीने के साथ स्वस्थ्य रहने के लिए सही उपचार, दिनचर्चा, आहार की जानकारी मिलेगी। क्योकि प्रत्येक व्यक्ति की एक विशिष्ट प्रकृति (स्वभाव )होता है जो जन्म के समय से तय है। रोगो का उपचार, जीवन शैली, रोगों का निदान होता है।इस दौरान सहायक प्रोफेसर डॉक्टर ममता परते, डॉक्टर प्रदीप सोनी, पंकज वानखेडे, डॉक्टर जेपी चौरासिया, शिवकुमार आचार्य सहित विद्यार्थी मौजूद थे।