3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने परिवार वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां अपने घर-परिवार के लोगों के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये पारिवारिक होती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyotish, lucky number, ankjyotish, number 3, mulank 3, radix 3,

अपने परिवार वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। हर मूलांक की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं। किसी मूलांक के लोगों में कोई खासियत होती है तो किसी में कोई। यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां अपने परिवार वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाती हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं। किसी के आगे झुकती नहीं हैं। जानिए ये किस मूलांक की लड़कियां हैं।

जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां अपने घर-परिवार के लोगों के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये पारिवारिक होती हैं। अपने लोगों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें इन्हें सफलता प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

इन बर्थ डेट वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये करियर क्षेत्र में भी खूब नाम कमाती हैं। इनके काम की हर जगह प्रशंसा होती है। समाज सेवा में इनकी विशेष रुचि होती है। ये स्वाभिमानी होती हैं और कोई इनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता।

इनका स्वभाव मिलनसार होता है। जिस वजह से इनके दोस्त काफी बनते हैं। इनकी लव लाइफ की बात करें तो इन्हें बेहद चाहने वाला पति मिलता है। जो इनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का पूरा ख्याल रखता है। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। कहते हैं जिस लड़के से ये शादी करती हैं उसे करियर में खूब तरक्की हासिल होती है।
यह भी पढ़ें: इन नाम की लड़कियों के सबसे ज्यादा दीवाने माने जाते हैं लड़के, पल भर में जीत लेती हैं दिल

Story Loader