17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशेष राजयोग- मंगल ग्रह के वक्री होने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

- यह योग इन राशि वालों के लिए कॅरियर और व्यापार में सफलता भरा साबित हो सकता है।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 27, 2022

mars_change_gives_profit.jpg

Special Yog: मंगल को ज्योतिष में देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। ऐसे में मंगल ज्योतिष के नव ग्रहों में काफी महत्व रखते हैं। वैसे तो मंगल का कोई भी परिवर्तन हर राशि के लिए अत्यंत खास माना जाता है, लेकिन इसमें भी इनका वक्री होना समस्त राशि वालों को अत्यंत प्रभावित करता है।

ज्ञात हो कि मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, विवाह, भूमि के कारक माने गए हैं। ऐसे में यदि मंगल किसी जातक की कुंडली में अच्‍छा हो तो वह उसे अत्यंत लाभ प्रदान करता है। वहीं ऐसा जातक पूरे उत्‍साह से काम करने वाला होने के साथ ही खूब तरक्‍की पाता है।

दरअसल देव सेनापति मंगल रविवार, 30 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 19 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसके असर भी सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेंगे।

जिसके चलते कुछ राशि वालों के लिए वक्री मंगल अत्यंत शुभ फल देंगे। साथ ही धन लाभ के अलावा जॉब, बिजनेस में खूब सफलता भी देंगे। बता दें कि मंगल 13 नवंबर 2022 तक वक्री रहेंगे। इस योग के बनने से 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ और कॅरियर में सफलता मिलती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…

वृषभ राशि: मंगल की यह चाल और बनने वाला महापुरुष राजयोग आपको आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान कर सकता है। जिसके चलते व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। इस समय विदेश यात्रा के योग के साथ ही आपको सामाजिक स्तर प्रतिष्ठा मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में इस समय कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पैतृक कारोबार से इस राशि के कारोबारियों को लाभ होने की संभावना के साथ ही इस समय इस राशि के जातकों को कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि: मंगल द्वारा निर्मित यह महापुरुष राजयोग अपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। हर क्षेत्र में इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान बनते दिख रहे हैं। इस समय कार्यस्थल पर नौकरीपेशा लोगों द्वारा किया गया अच्छा प्रदर्शन उनकी तारीफ का कारण बनेगा है।

आत्मविश्वास में भी वृद्धि के चलते इस राशि के जातकों के कॅरियर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को भी इस समयावधि में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के इस बदलाव से बने महापुरुष राजयोग के चलते व्यापार और कॅरियर में आशातीत सफलता मिलती दिख रही है। इस समय आपमें से कुछ वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। इसके अलावा कॅरियर शिक्षा और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र वर्चस्व इस समयावधि में बढ़ सकता है।

वहीं कुंभ के लिए भी मंगल की यह वक्री चाल काफी हद तक लाभप्रद होने की संभावना है, वहीं ये मंगल का ये परिवर्तन लग्न पर केतु वाली कुंडली के जातकों के लिए परेशानी का कारक बनता दिख रहा है। वहीं मंगल की ये वक्री स्थिति तुला व मकर राशि वालों की सेहत को तो धनु व मीन राशि वालों के पैरों में दर्द का कारण बना सकती है।


सभी राशियों के लिए उपाय: मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ये करें...

1. मेष : हर रोज श्री हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
2. वृषभ : गाय को हल्दी और गुड़ मिश्रित आटे की लोई खिलाएं।
3. मिथुन : भगवान श्री गणेश जी को लाल पुष्प अर्पित करें।
4. कर्क : श्री हनुमान चालीसा का हर रोज पाठ करें।
5. सिंह : हनुमान जी की नियमित रूप से पूजा के अलावा हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
6. कन्या : हनुमान जी को मंगलवार के दिन मीठा पान अर्पित करें।
7. तुला : गुड़ और मूंगफली की मिठाई हनुमान मंदिरों में प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं।
8. वृश्चिक : हनुमान जी को मंगलवार या शनिवार को चोला चढ़ाएं।
9. धनु : मां दुर्गा को शुक्रवार के दिन लाल फूल अर्पित करें।
10. मकर : गुड़ का नियमित उपयोग करें।
11. कुंभ : छोटे बच्चों में अनार बांटें।
12. मीन : गुड़ से बनी मिठाई अपनी मां या मां समान महिलाओं को भेंट करें।