
Gujarat: दुनिया का सबसे पहला बंदरगाह था Lothal , पोत संग्रहालय बनाने का पहला चरण 2023 के मध्य तक पूरा होने की संभावना
अहमदाबाद. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेश केन्द्रीय बजट में लोथल में पोत संग्रहालय स्थापित किए जाने की घोषणा की।
लोथल दुनिया का सबसे पहला बंदरगाह था जो लगभग ढाई हजार वर्ष पहले अस्तित्व में आया था। इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए ही केन्द्र सरकार ने देश का पहला पोत संग्रहालय बनाने का फैसला लिया। लोथल अहमदाबाद जिले की धोलका तहसील में स्थित है जिसे भाल क्षेत्र भी कहा जाता है। इसे वर्ष 1954 में खुदाई की गई। एएसआई के मुताबिक लोथल को विश्व के पहले बंदरगाह में माना जाता है।
संभावना जताई जाती है कि इस संग्रहालय का पहला चरण वर्ष 2023 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। इस संग्रहालय के मार्फत एक ओर भारत की समृद्ध और विविधता से पूर्ण समुद्री विरासत को दिखाया जाएगा वहीं भारत के समुद्री जनजीवन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को भी सामने लाया जाएगा।
भारत में लोथल पहला पोत संग्रहालय होगा। वहीं दुनिया के कुछ देशों में इस तरह का संग्रहालय है। इनमें ब्रिटेन के ग्रीनविच में, स्वीडन के स्टॉकहोम में, पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन तथा चीन के यांगजियांग व तियांगजिंग भी शामिल हैं।
Published on:
01 Feb 2020 06:55 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
