30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Shukra Conjuction: गुरुओं की जुगलबंदी के कुछ अच्छे तो कुछ बुरे प्रभाव, इस समय जन्मे बच्चे में होंगे यह गुण

15 फरवरी से 12 मार्च तक मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति होने (Jupiter and Venus Conjunction) वाली है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा और कई लोगों की किस्मत बदल जाएगी। सबसे बड़ा असर इस अवधि (guru shukra yuti) में जन्मे बच्चों पर होगा। जानें गुरु और शुक्र ग्रह का मीन राशि में युति का क्या होगा असर।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 27, 2023

shukra_guru_yuti.jpg

guru shukra yuti

मीन राशि में गुरु शुक्र की युति (Jupiter and Venus Conjunction in Pisces): ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति जहां देवताओं के गुरु हैं तो वहीं शुक्र दैत्यों के, ये दोनों ही शुभ ग्रह माने जाते हैं और 12 साल बाद मीन राशि में गुरु शुक्र के साथ युति बनाते हैं, जो योग फरवरी 2023 में बन रहा है। इस युति से कुछ अच्छे योग बन रहे हैं तो कुछ खराब योग भी बन रहे हैं, जिसके कुछ सकारात्मक असर होने वाले हैं तो कुछ नकारात्मक असर भी पड़ने वाले हैं। इसमें गुरु पाप कर्तरी योग से भी पीड़ित होंगे।

युति के समय जन्मे बच्चे में होंगे यह गुणः ज्योतिष के अनुसार गुरु अपनी राशि मीन में गोचर के दौरान हंस राजयोग का निर्माण करते हैं। वहीं, इस समय शुक्र उच्च राशि में मालव्य राज योग का निर्माण करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु शुक्र युति के समय जन्म लेने वाला बच्चा गुणी वेदपाठी, साहित्य और कला में निपुण होता है।

ये भी पढ़ेंः Rashi Parivartan: फरवरी में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा असर

यह योग डालेगा नकारात्मक असर

शुक्र गुरु की युति केतु के षडाष्टक योग का भी निर्माण करेगी, जिसके खराब असर भी पड़ेंगे। शुक्र के इस गोचर से मनुष्य में काम वासना में वृद्धि होगी। राहु की ओर गति के कारण कई बार समाज में मर्यादा तार-तार होने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। महिला राजनेता या बड़े पद पर आसीन महिला के लिए यह ठीक समय नहीं होगा। बड़े धर्म गुरु की करतूत दुनिया के सामने आ सकती है।

शुक्र से द्वादश शनि भी रहेंगे, इसका यह असर होगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की कलई खुलेगी। इस समय महिलाओं के आंदोलनों और महिला अपराधों में वृद्धि आ सकती है। जनसुनवाई में देरी होगी और महिला अधिकारों की बहस नई दिशा लेगी।

गुरु के ठीक पीछे कुंभ राशि में शनि और आगे मेष राशि में राहु की स्थिति समाज में व्यापक बदलाव लाती नजर आएगी।

Story Loader