10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा: गर्भवती महिला सहित चार की मौत, तीन घायल

Accident in Rudrapur:उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Aug 21, 2024

The car was also destroyed in the accident in Rudrapur

रुद्रपुर में हुए हादसेे में कार के भी परखच्चे उड़ गए

Accident in Rudrapur:उत्तराखंड के रुद्रपुर में नैनीताल एनएच पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पीएसी गेट के पास एक कार ने ई-रिक्शे को जोरदार टक्क्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार ई-रिक्शा से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ला रहा था। हादसे में ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय मनोज साहनी, 45 वर्षीय उर्मिला, 35 साल की विभा और 20 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 38 वर्षीय कांति देवी, 36 वर्षीय ललिता और चालक बब्लू निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों में देवरानी-जेठानी भी शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वाली गर्भवती महिला ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे हैं। उर्मिला मजदूरी करती है। बताया जा रहा है कि विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

देवरानी भी घायल

हादसे में घायल हुई ललिता भी मृतक उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। मृतक ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।