5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म चाय ने ली दो की जान, तीन गंभीर रूप से हो गए घायल

– पुणे एक्सप्रेस में यात्रियों के ऊपर फैली गर्म चाय से मची अफरा-तफरी, चलती ट्रेन में कूदे दो यात्रियों की मौत – वेंडर की लापरवाही से हुआ हादसा, ठसाठस भरा था जनरल कोच, चाय फैलते ही मच गई चीख पुकार बीना. पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में चाय बेचने चढ़े वेंडर की लापरवाही से […]

2 min read
Google source verification

- पुणे एक्सप्रेस में यात्रियों के ऊपर फैली गर्म चाय से मची अफरा-तफरी, चलती ट्रेन में कूदे दो यात्रियों की मौत

- वेंडर की लापरवाही से हुआ हादसा, ठसाठस भरा था जनरल कोच, चाय फैलते ही मच गई चीख पुकार

बीना. पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में चाय बेचने चढ़े वेंडर की लापरवाही से दो यात्रियों की जान चली गई और तीन बुरी तरह जल गए। ट्रेन में चाय बेचते समय कंटेनर का ढक्कन खुल गया और गर्म चाय यात्रियों के ऊपर गिर गई, जिससे मची अफरा-तफरी में दो यात्री ट्रेन से कूद गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से पुणे जाने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े छह बजे करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, इसी समय एक वेंडर चाय बेचने के लिए जनरल कोच में चढ़ गया और लापरवाही से कंटेनर को उठाते समय उसका ढक्कन खुल गया और गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे तीन यात्री विश्वनाथ पिता रामकेवन चौहान (27) निवासी ग्राम मिसरोलिया गोंडा, मनीष कुमार पिता भोला राजभर (25) निवासी महाराजगंज, दीपक पिता हरिश्चंद्र (32) निवासी नीलखंडबरहाल गोरखपुर के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए।

ठसाठस भरा था कोच

कोच में भीड़ ज्यादा होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया और इसी दौरान दो यात्री ट्रेन से कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जिन यात्रियों की जान गई है उनके नाम यशवंत व आशुतोष बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी ट्रेन में सवार यात्रियों ने कंट्रोल रुम के लिए दी। करोंदा स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी लगते ही उन्होंने भी इसकी जानकारी भानगढ़ पुलिस को दी, जहां से स्टाफ ने पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए।

की जा रही वैध, अवैध की जांच

जिस वेंडर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, यात्रियों ने उसे पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द किया है। वेंडर अपने आप को वैध बता रहा है, जिसकी जांच जीआरपी कर रही है। इसके संबंध में उसके पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले तो उसके खिलाफ अवैध वेंडर होने का भी मामला दर्ज किया जाएगा।

यात्री ने बताई आंखों देखी--

घायल दीपक ने बताया कि सुबह का समय होने से अधिकांश यात्री सो रहे थे, मेरी भी नींद लगी थी, लेकिन अचानक से कुछ चीज गिरने से ट्रेन में भगदड़ की स्थिति मच गई। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था, बाद में पता चला की गर्म चाय गिरी है और चाय गिरने से मुझे तेज जलन हो रही थी। जब मैंने शर्ट उतारी तो पूरे शरीर में फफोले आ गए थे। सभी यहां से वहां भागने लगे इसी दौरान दो यात्री ट्रेन से कूद गए। गहरी नींद होने के कारण चाय गिरने पर बचाव भी नहीं कर सके।

आरोपी पर कर लिया है मामला दर्ज

घायलों के बयान में सामने आया है कि वेंडर ने लापरवाही से चाय का कंटेनर उठाया था, जिससे चाय गिरने पर तीन यात्री झुलस गए हैं, वहीं दो यात्री अफरा-तफरी में ट्रेन से कूद गए, जिससे उनकी जान चली गई। वेंडर के खिलाफ धारा 125, 125(ए)बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। वेंडर वैध था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

बबीता कठेरिया, थाना प्रभारी, जीआरपी, बीना