
चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरूगनंदम को मुख्य सचिव नियुक्त किया। वे वर्तमान मुख्य सचिव शिवदास मीना की जगह लेंगे। तमिलनाडु सरकार के आदेश के अनुसार, शिवदास मीना को तमिलनाडु रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी एन. मुरूगनंदम तमिलनाडु के 50वें मुख्य सचिव होंगे। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मुरूगनंदम को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का करीबी माना जाता। उन्होंने आईआईएम से एमबीए भी किया है। जानकारी के अनुसार, मुरूगनंदम की पत्नी सुप्रिया साहू वर्तमान में तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव हैं। उल्लेखनीय है कि नए मुख्य सचिव की नियुक्ति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अमरीका यात्रा से ठीक पहले हुई है। स्टालिन 22 अगस्त को अमरीका दौरे पर रवाना होंगे।
शिवदास को मिली नई जिम्मेदारी
इससे पहले रविवार को तमिलनाडु रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में मौजूदा मुख्य सचिव शिवदास मीना को नियुक्त किया गया था। अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले शिवदास मीना को पांच साल के लिए टीएनआरईआरए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति की सिफारिश के बाद शिवदास मीना को तमिलनाडु रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के पूर्व अध्यक्ष के. ज्ञानदेसीकन का कार्यकाल फरवरी 2024 में समाप्त हो गया था।
आईएएस मुरुगनंदम का परिचय
मुरुगनंदम 1991 बैच के आईएएस अधिकारी है, उन्होंने ने राज्य सरकार में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया हैं। मुरुगनंदम कोयम्बत्तूर जिले के कलक्टर, तमिलनाडु महिला विकास निगम लिमिटेड के निदेशक, नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के प्रधान निवासी आयुक्त, उद्योग सचिव, वित्त सचिव रह चुके हैं। आईएएस एन. मुरुगानंदम का जन्म 10 मई, 1969 को चेन्नई में हुआ है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। अन्ना विश्वविद्यालय मद्रास से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।
Published on:
19 Aug 2024 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
