26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa chauth 2020: इन बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं को नही रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत, हो सकता है खतरा

आज करवा चौथ(Karwa chauth 2020:) पूरे देश में मनाया जा रहा है करवा चौथ व्रत की शुरूआत सूर्योदय से पहले सरगी खाकर की जाती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2020, 11:20 AM IST

Karwa chauth 2020

Karwa chauth 2020

नई दिल्ली। आज पूरे देश में करवा चौथ (Karwa chauth 2020) का व्रत बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखकर अपना कर्तव्य पूरा कर रही है। इस दिन महिलाओं को पूरे दिन भूखा-प्यासा रहकर यह व्रत करना पड़ता है जिसका असर शरीर पर भी पड़ता है। और ऐसे में महिलाए किसी बीमारी से ग्रसित होतो उनके लिए यह व्रत काफी भारी पड़ सकता है।प्री हेल्थ कंडीशन (Pre health conditions) को ध्यान में रखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट उन महिलाओं को ये व्रत न रखने की सलाह देते हैं।

चिकित्सक के मुताबिक, जो महिला को डायबिटीज की शिकायत है उन्हें ये व्रत नहीं रखना चाहिए। पूरे दिन भोजन और जल ग्रहण किए बगैर रहने से वे हाइपोग्लाइसेमिया की शिकार हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर के रोगी

जिन महिलाओं को बीपी की शिकायत है उन्हें भी व्रत न रखने की सलाह दी जाती है। बीपी के मरीज को व्रत रखने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक भूखा रहने से बीपी में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिससे महिलाओं को ऐसे समय में परेशानी हो सकती है।

बीमारी से ग्रस्त महिलाएं

गंभीर रूप से बीमार महिला को ये व्रत बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. ऐसे में अगर किसी महिला का इलाज चल रहा है या वो किसी तरह की दवा का सेवन कर रही हैं तो उन्हें भी व्रत नहीं रखना चाहिए।ऐसा करना सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं

गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए भोजन करना अति आवश्यक है। और ऐसे समय में बच्चा मां से जुड़ा रहता है। ऐसे में घंटों तक भूखा रहना सही नहीं है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी करवा चौथ का व्रत न रखने की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर से लें सलाह

जो महिलाए टीवी, हार्ट, दमा जैसी बीमारी से जूंझ रही है ऐसी महिलाओं को डॉक्टर जोखिम उठाने की राय कभी नहीं देंगे। बल्कि कुछ सावधानियां बरतने की भी बात जरूर कहेंगे।

व्रत से पहले खाएं ये चीजें

महिलाए इस व्रत को रखने से एक दिन या कुछ घंटों पहले अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। हाई फाइबर और प्रोटीन वाला खाना खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें. कॉफी या कैफीन लेने से बचें। फ्राई फूड खाने से बचें। ज्यादा मात्रा में नमक या शुगर का सेवन न करें।